{"_id":"693d79bbd49cb41444c86cd5362369f4","slug":"loot-hindi-news-152","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकाबपोश बदमाशों ने दुकानदार से बाइक और नगदी लूटी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकाबपोश बदमाशों ने दुकानदार से बाइक और नगदी लूटी
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
Updated Sat, 23 Jan 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वारदात को अंजाम देकर बदमाश पीड़ित दुकानदार को पेड़ से बांध गए। शुक्रवार
विज्ञापन
की सुबह पीड़ित ने थाना गजरौला पहुंच कर पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए
तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरूकर दी है।
पीड़ित राजू सिंह पुत्र चंद्रपाल सिंह निवासी गांव बसेड़ा खुर्द कोतवाली हसनपुर की गजरौला के अतरपुरा में एसी और वाशिंग मशीन के पार्ट्स की दुकान है। रोजमर्रा की तरह राजू गुरुवार की शाम सात बजे दुकान बंद कर अपनी बाइक से गांव वापस लौट रहा था। राजू ने बताया कि गांव कटाई और अबदीपुर के बीच सड़क किनारे घात लगा कर खड़े चार बदमाशों ने उस पर हमला बोल दिया। सभी के मुंह पर ढाटा बंधे थे। बदमाशों ने डंडे से वार किया।
जिससे उसकी बाइक सड़क पर गिर गई। इससे पहले वह संभल पाता। बदमाशों ने उसे दबोच लिया और धमकाते हुए तलाशी ली। जेब में रखे 5600 रुपये, मोबाइल, हाथ से चांदी की अंगूठी और बाइक लूट ली। इसके बाद बदमाशों ने उसे सड़क किनारे पेड़ से बांध दिया और धमकाते हुए चले गए। राजू ने बताया कि बदमाशों के जाने के बाद उसने किसी तरह खुद को बंधन मुक्त किया और गांव कटाई पहुंच कर ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी।
थानाध्यक्ष उपेंद्र यादव ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बदमाशों की तलाश में पुलिस टीमें लगा दी गई हैं।