{"_id":"9db7dedd77c49aa0f44225b5661fdb32","slug":"loot-hindi-news-149","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की पिटाई कर नगदी और ई-रिक्शा लूटी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की पिटाई कर नगदी और ई-रिक्शा लूटी
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Tue, 12 Jan 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौपला चौकी क्षेत्र में सवारी बन कर ई-रिक्शा में बैठे तीन बदमाशों ने चालक से मारपीट कर नगदी और वाहन लूट लिया। बाद में नशा सुंघा कर चालक को गांव मोहम्मदाबाद के पास सड़क किनारे बेहोशी की हालत में फेंक गए। पीड़ित को निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घटना की जानकारी दी है।
पीड़ित कासिम पुत्र अली मोहम्मद निवासी अल्लीपुर चौपला ई-रिक्शा चला कर परिवार का भरण-पोषण करता है। सोमवार सुबह साढ़े 11 बजे कासिम ई-रिक्शा लेकर चौपला पर था। चौपला से तीन युवक नाईपुरा जाने के लिए रिक्शा में बैठे।
चौपला से निकलते ही युवकों ने कासिम से मारपीट शुरू कर दी। जेब में रखे 1200 रुपये लूट लिए और नशा सुंघाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद कासिम को बेहोशी की हालत में नेशनल हाईवे पर ब्रजघाट चौकी क्षेत्र के गांव मोहम्मदाबाद के निकट सड़क किनारे फेंक दिया।
विज्ञापन
साथ ही ई-रिक्शा लूट कर फरार हो गए, दोपहर तीन बजे ग्रामीणों की कासिम पर नजर पड़ी तो निजी नर्सिंग होम भेज दिया। कासिम के सिर व शरीर पर चोट आई है। सूचना पाकर परिजन और चौपला चौकी पुलिस भी अस्पताल पहुंची, जहां पीड़ित ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।
एसएसआई प्रमोद कुमार शर्मा ने बताया कि, प्रथम दृष्टया लूट की घटना प्रतीत नहीं होती है, ब्रजघाट चौकी प्रभारी के मुताबिक कासिम को बस से नशे की हालत में उतारा गया था, फिलहाल छानबीन की जा रही है।