फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   LOOT

लिफ्ट देकर तमंचे के बल पर चालीस हजार की लूट

Thu, 17 Dec 2015 12:52 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा Updated Thu, 17 Dec 2015 12:52 AM IST
विज्ञापन
LOOT
हाईवे पर बुधवार की सायं छह बजे कार सवार बदमाशों ने मुरादाबाद के दो लोगों को लिफ्ट देकर तमंचे के बल पर चालीस हजार रुपये की नकदी लूट ली और टोल टैक्स प्लाजा के निकट चलती गाड़ी से फेंक कर फरार हो गए।
विज्ञापन


मुरादाबाद के थाना कटघर क्षेत्र के पल्लूपुर निवासी इंतेजार अली पुत्र सद्दीकि अहमद और उसका पड़ोसी मोहम्मद अजीज पुत्र वहीद दिल्ली के एक बैंड में काम करते हैं। बुधवार को दोनों दिल्ली से घर आ रहे थे।
विज्ञापन


सायं करीब साढ़े पांच बजे किसी डग्गामार वाहन से दोनों गजरौला उतरे और यहां से एक स्विफ्ट कार में मुरादाबाद के लिए सवार हो गए। गाड़ी में पहले से ही चार लोग सवार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गजरौला से निकलते ही बदमाशों ने दोनों की कनपटी पर तमंचे सटा दिए और इंतेजार से 32 हजार जबकि मोहम्मद अजीज से आठ हजार रुपये लूट लिए और रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव जमापुर व टोल टैक्स प्लाजा के बीच चलती गाड़ी से फेंक कर फरार हो गए।


दोनों किसी तरह अतरासी पुलिस चौकी पर पहुंचे और पुलिस वालों को लूट की जानकारी दी। चौकी पुलिस ने दोनों को थाने भेज दिया। पीड़ितों ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी है।

 एसओ महीपाल सिंह तर्रार ने बताया कि मुरादाबाद के दो लोगों के साथ कार सवारों ने लूट की है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed