फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   loot

गनप्वाइंट पर शाहजहांपुर के एडीएम के बेटे और दामाद को लूटा

Mon, 16 Nov 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Mon, 16 Nov 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
loot
नेशनल हाईवे पर लोगों की जान-माल सुरक्षित नहीं रह गया है। आए दिन यहां लूट की वारदातें हो रहीं हैं और पुलिस बदमाशों के आगे पस्त है।
विज्ञापन


इस बार बदमाशों ने रविवार तड़के चार बजे कांकाठेर गांव के पास ट्रवेल एजेंसी की कार से दिल्ली जा रहे शाहजहांपुर के एडीएम के दामाद, बेटे और बेटियों को निशाना बना डाला।

बेखौफ लुटेरों ने कार को ओवरटेक कर गनप्वाइंट पर पूरे परिवार को बंधक बना लिया और कार, जेवर-नगदी, लैपटॉप और मोबाइल लूट ले गए, जबकि अपनी अपनी वैगनआर कार को घटनास्थल पर ही छोड़ गए। सूचना पर सीओ, थानाध्यक्ष फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। अपर पुलिस अधीक्षक ने भी मौका मुआयना किया।
विज्ञापन



शाहजहांपुर में अपर जिलाधिकारी प्रशासन के पद पर कार्यरत मुनेंद्र नाथ उपाध्याय के दामाद रश्मि रंजन पाण्डेय निवासी मोहल्ला निजामुद्दीन मऊ (जनपद मऊ) अमरोहा के नौगावां के सिंडीकेट बैंक में बतौर पीओ कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भैया दूज पर रश्मि रंजन अपनी पत्नी मनीषा उपाध्याय के साथ शाहजहांपुर गए थे और शनिवार देर रात वह टैक्सी कार (स्विफ्ट डिजायर) से शाहजहांपुर से नौगावां आ गए। साथ में साला आशुतोष उपाध्याय और साली सौम्या उपाध्याय भी थीं।

रश्मि रंजन ने बताया कि सौम्या को हैदराबाद जाना था। इससे वह सभी सौम्या को एयरपोर्ट छोड़ने के लिए दिल्ली के लिए नौगावां से निकले थे। भोर में सवा चार बजे कांकाठेर गांव से आगे आने पर पीछे से आई वैगनआर कार ने ओवरटेक कर उनकी कार रोक ली।

इससे पहले वह कुछ समझ पाते, कार में सवार चार-पांच बदमाश बाहर आ गए और हमला बोल दिया। डंडे मार कर कार के शीशे तोड़ दिए। कार का अगला शीशा टूटने से ड्राइवर लालू पुत्र छोटे लाल घायल हो गया।

इसके बाद बदमाशों ने तमंचे के बल पर सभी को कब्जे में ले लिया और तलाशी ली। महिलाओं के जेवर उतरवा लिए। इसके बाद बदमाश वैगनआर घटनास्थल पर छोड़कर टैक्सी कार में बैठकर उसे गजरौला की ओर दौड़ा दिया।

हाईवे पर स्थित कांकाठेर गांव के उमेश पुत्र जगदीश के घर के पास सभी को उतार दिया और कार लेकर फरार हो गए। रश्मि रंजन के मुताबिक, बदमाश कार, छह मोबाइल, लैपटॉप, सोने की तीन अंगूठी, एक जोड़ी टॉप्स, दो घड़ी और पर्स लूट कर ले गए।

पर्स में कई हजार रुपये भी थे। राहगीरों की सूचना पर आसपास के थानों की पुलिस ने नाकेबंदी की, मगर कामयाबी नहीं मिली। अपर पुलिस अधीक्षक विजय गौतम ने थाने पहुंच कर पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी ली है।


कहीं चोरी की तो नहीं है वैगनआर
गजरौला। शाहजहांपुर के एडीएम प्रशासन के दामाद और परिवार के सदस्यों के साथ लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे अपनी वैगनआर कार को घटनास्थल पर ही छोड़ गए। कार पर यूपी एचआर 51 पी 9565 नंबर प्लेट लगी है। इससे लुटेरों की ओर से घटनास्थल पर छोड़ी गई कार चोरी की होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस कार को कब्जे में लेकरछानबीन में जुट गई है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed