{"_id":"010af60d799544004f0faaed9aefc018","slug":"loot-hindi-news-113","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस पर फायरिंग कर ले गए 20 हजार की संपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस पर फायरिंग कर ले गए 20 हजार की संपत्ति
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Wed, 14 Oct 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में पुलिस का खौफ खत्म होता जा रहा है। अब बदमाश चुनौती देकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। पिछले रविवार को धमकी देने के 18वें दिन बदमाशों ने मोहल्ला बेगम सराय खुर्द में पेंटर की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
इधर, शनिवार रात लूट के बाद पीड़ित को देख लेने की धमकी के बाद मंगलवार रात दोबारा बदमाश आ धमके।
इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस पर भी फायरिंग कर दी, मगर बदमाश नगदी और सामान समेत 20 हजार की संपत्ति ले जाने में कामयाब रहे।
अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के सुबोध नगर चंदा वाली मढ़ैयां निवासी राधेश्याम नल और बोरिंग का काम कर परिवार का पालन पोषण करता है। शनिवार रात राधेश्याम और उसके दो पड़ोसियों के घर लूट हुई थी। जाते समय बदमाश राधेश्याम को देख लेने की धमकी देकर गए थे।
बदमाशों की धमकी से डरा राधेश्याम मंगलवार रात बेटे, बेटियों और पत्नी समेत पड़ोसी के घर सो रहा था। तकरीबन ढाई बजे पांच बदमाश आ गए। मेन गेट का ताला तोड़कर बदमाश राधेश्याम के घर में प्रवेश कर गए। खटपट की आवाज सुनकर पड़ोस के लोग जाग गए। बदमाशों को घर में देख पुलिस को फोन कर दिया।
विज्ञापन
इधर, बदमाशों ने घर में रखी गुल्लक फोड़ दी। उसमें रखे रुपये और सामान समेत 20 हजार की संपत्ति समेट ली। उधर, सूचना पर थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह धामा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तो पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इस बीच वे 20 हजार की संपत्ति ले जाने में कामयाब रहे। मंगलवार की रात की घटना से परिवार बेहद डरा ह़ुआ है।