{"_id":"53dc9aecd57e09c636a9e66012a48ec5","slug":"loot-hindi-news-112","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े सर्राफा व्यापारी से 3.67 लाख लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनदहाड़े सर्राफा व्यापारी से 3.67 लाख लूटे
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Wed, 14 Oct 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौधरपुर-मनौटा मार्ग पर गांव हसनपुर कलां और खैयामाफी के बीच कार सवार बदमाश दिनदहाड़े तमंचे और चाकू से धमकाकर संभल के सर्राफा व्यापारी से 3.67 लाख रुपये से भरा बैग लूट कर फरार हो गए। वह मुरादाबाद के मंडी चौक में 16 किलो चांदी बेचकर बाइक से लौट रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चेकिंग भी की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
जिला संभल के थाना असमौली क्षेत्र के गांव शहबाजपुर कलां निवासी इंतेखाब पुत्र हनीफ सर्राफा व्यापारी हैं। गांव में ही उसकी सर्राफ की दुकान है। बुधवार को वह मुरादाबाद के मंडी चैक में 16 किलो चांदी बेचकर वह बाइक से घर लौट रहा था।
सायं करीब पांच बजे चौधरपुर-मनौटा मार्ग स्थित डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव खैया माफी-हसनपुर कलां गांव के बीच एक सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह गिर गया। तभी कार से दो बदमाश उतरे और व्यापारी की कनपटी पर तमंचा और गले पर चाकू रख दिया।
विज्ञापन
इसके बाद 3.67 लाख रुपये से भरा बैग लूट कर वापस चौधरपुर दिशा में फरार हो गए। इंतेखाब ने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी। जिवाई चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और वायरलेस के जरिए चौकी-थानों को सूचना देकर चेकिंग शुरू करा दी, लेकिन बदमाशों को पकड़ने में कामयाबी नहीं मिल सकी।
सूचना पर सीओ सिटी शील कुमार और कोतवाल हर प्रसाद भी पहुंचे और व्यापारी से पूछताछ की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
तीन दुकानदारों को बेची थी चांदी
जोया। सर्राफा व्यापारी इंतेखाब ने बुधवार को मुरादाबाद के मंडी चौक स्थित बांके बिहारी ज्वलैर्स, दीपक अग्रवाल और कपिल कुमार को 16 किलोग्राम चांदी बेची थी। वह चांदी बेचने से मिली 3.67 लाख रुपये की रकम बैग में रख कर बाइक से घर आ रहा था।
मुरादाबाद से ही पीछे लगे थे बदमाश
जोया। सर्राफा व्यापारी इंतेखाब गांवों से पुरानी चांदी खरीद कर उसे बेचने का काम करता था। संभवत बदमाशों को पता था कि बुधवार को इंतेखाब चांदी बेचने के लिए मुुरादाबाद गया है और बदमाशों ने मुरादाबाद से ही उसका पीछा करना शुरू कर दिया था। चौधरपुर-मनौटा मार्ग पर सूनसान इलाके में पहुंचते ही बदमाशों ने वारदात हो अंजाम दे दिया।