{"_id":"a42a8c60f7a12d44ae9cb137f3fd7d12","slug":"khanan-hindi-news-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिडौली के खनन माफिया पर 16.20 लाख का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिडौली के खनन माफिया पर 16.20 लाख का जुर्माना
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
Updated Sat, 09 Jan 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में हो रहे अवैध खनन की खबरें
विज्ञापन
पिछले तीन दिन से लगातार अमर उजाला में प्रकाशित हो रही हैं। जिला प्रशासन
और खनन विभाग की ओर से तीन दिन पहले अवैध खनन रोकने के लिए छापामारी की थी।
इसके बाद खनन निरीक्षक ने डिडौली कोतवाली में तहरीर भी दी थी, लेकिन तहरीर
वापस ले ली गई थी।
छापेमारी में स्योनाली गांव के अबरार को मौके से पकड़ा गया था। वहां झोपड़ी डालकर खनन कराया जा रहा था। इसमें अबरार ने लिखित बयान दिया था कि उसका भाई कासिम खनन कराते हैं। पुलिस ने हालांकि मौके से मिली ट्रैक्टर-ट्राली, बाइक, टीवी आदि सामान को वापस कर दिया था। अबरार को भी छोड़ दिया था। प्रशासन की इस साठगांठ को भी अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
जिला प्रशासन और खनन विभाग के अधिकारियों ने छापेमारी के दौरान तीसरे दिन कार्रवाई करते हुए अवैध खनन कराने में कासिम पर 16.20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। जुर्माने की पत्रावली तैयार करके जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत कर दी गई है। जिलाधिकारी भी इसमें 45 हजार से एक लाख रुपये का जुर्माना बढ़ा सकते हैं।