{"_id":"3238e4730c384e3cdb4d8c6a59f70305","slug":"juloos-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"अकीदत के साथ निकला चादरपोशी का जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अकीदत के साथ निकला चादरपोशी का जुलूस
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Sun, 29 Nov 2015 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हजरत बाबा फरीदी रहमतुल्लाह अलैह के उर्स के दूसरे दिन अकीदतमंदों ने चादरपोशी के जुलूस में शिरकत की। वहीं, सूफियाना कलाम के बीच दरगाह पर हाजिरी देकर दुआएं मांगने का सिलसिला देर रात तक जारी रहा। महिलाओं और बच्चों ने खूब खरीदारी की।
उर्स की शुरूआत शनिवार को कुरान ख्वानी से हुई। दरगाह पर सुबह से ही जायरीन जुटने लगे थे। शाम को हवेली से चादरपोशी का जुलूस दरगाह पहुंचा।
सज्जादानशीं ख्वाजा राशिद फरीदी ने बाबा की तालीमात पर जिंदगी गुजारने की सीख दी। बाद नमाजे मगरिब कुलशरीफ की रस्म अदा की गई। देर रात जलसा-ए-सीरत पाक के बाद कव्वाली की महफिल सजी।
कव्वालों ने बाबा की शान में कलाम सुनाकर जायरीन को झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं, सीएमओ डॉ. एसके जैन ने दरगाह पर चादरपोशी की।
सज्जादानशीं ने दरस्तारबंदी की। उर्स में महाराष्ट्र, गुजरात से भी तमाम अकीदतमंद शामिल हुए। इस मौके पर मोईनुद्दीन बेग, हसन कादरी, रियाज साबरी, कासिम साबरी, सौरभ अग्रवाल, आरिफा सिद्दीकी, मौजूद थे।