{"_id":"bab56ab5c084dc7ad4425f8d0f4beaaa","slug":"jaam-hindi-news-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैक्स की टक्कर से भानपुर रेलवे क्रासिंग का गेट टूटा, जाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैक्स की टक्कर से भानपुर रेलवे क्रासिंग का गेट टूटा, जाम
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
Updated Fri, 11 Dec 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। आरपीएफ ने मैक्स को कब्जे में
विज्ञापन
कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान किया
गया है।
घटनाक्रम के अनुसार भानपुर रेलवे क्रासिंग पर बृहस्पतिवार को दोपहर साढ़े बारह बजे करीब गेटमैन ट्रेन पास करने के लिए बैरियर गिरा रहा था। उसी समय जल्दी निकलने की होड़ में हाइवे की ओर से आ रही टाटा मैक्स बेकाबू हो गई और बैरियर में घुस गई। इससे बैरियर क्षतिग्रस्त हो गया।
मौके पर पहुंची आरपीएफ ने टाटा मैक्स को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया और थाने ले गई। वहीं क्षतिग्रस्त बैरियर पर वैकल्पिक व्यवस्था होने तक कई ट्रेनें आउटर पर ही रोक दी गईं। जंजीर लगा कर ट्रेनों को रवाना किया। करीब डेढ़ बजे रेलवे कर्मचारी क्षतिग्रस्त बैरियर ठीक करने पहुंचे। इस दौरान फाटक बंद रहने से दोनों ओर जाम लग गया। नेशनल हाइवे तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब ढाई बजे बैरियर ठीक होने पर जाम खुल सका। करीब दो घंटे तक लोगों को जाम से जूझना पड़ा।
आरपीएफ प्रभारी के दरोगा सत्यपाल मीना ने बताया कि टाटा मैक्स यूपी 23 टी-4261 के चालक अरविंद पुत्र राममूर्ति निवासी गांव सिहाली जागीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान कर किया गया है। मैक्स को कब्जे में ले लिया है।