फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   inspection

घटियां ईंट लगाने पर ठेकेेदार को काली सूची में डाला

Sat, 23 Jan 2016 01:12 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा Updated Sat, 23 Jan 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
inspection
लोक निर्माण विभाग की ओर से कलेक्ट्रेट कालोनी परिसर स्थित पूल्ड हाउसिंग
विज्ञापन
आवास का निर्माण कराया जा रहा है। शुक्रवार को जिलाधिकारी के निरीक्षण किया। इस दौरान निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी सामने आई।

 यहां दोयम दर्जे की ईंट का इस्तेमाल होने के साथ ही अन्य सामग्री भी मानक अनुरूप नहीं मिली। इसके निर्माण के दौरान भूकंप से बचाव के तरीके भी नहीं अपनाए गए। यह देख गुस्साए डीएम ने ठेकेदार नन्हेराम पांडेय के श्रम विभाग में पंजीकृत न होने एवं घटिया सामग्री के इस्तेमाल करने पर ब्लैक लिस्टेड करते हुए भुगतान पर रोक लगा दी। साथ ही डीएम आवास के बैक साइड में चल रहे निर्माण कार्य पर रोक लगाने के आदेश जारी किए।


 उन्होंने निर्माण कार्य में कार्यरत श्रमिकों से पंजीकरण के बारे में जानकारी ली और निर्देश दिए कि प्रत्येक श्रमिक का पंजीकरण अवश्य कराया जाए। निर्माण कार्य में लगे सभी श्रमिकों का पंजीकरण न मिलने पर कड़ी नाराजगी जताई। निरीक्षण के दौरान जिला श्रम प्रवर्तन अधिकारी एनके सिंह एवं बलीराम, जिला अल्पसंख्यक अधिकारी अब्दुल मजीद खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed