{"_id":"08259cd47993e52b9a3222f252e4f244","slug":"health-hindi-news-46","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी में चार घंटे दर्द से तड़पती रही प्रसूता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचसी में चार घंटे दर्द से तड़पती रही प्रसूता
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Fri, 04 Mar 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोया में बुधवार की रात स्टाफ की संवेदनहीनता से एक प्रसूता चार घंटे अस्पताल में तड़पती रही लेकिन सूचना देने के बावजूद कोई भी कर्मचारी या डाक्टर महिला की सुध लेने नहीं पहुंचा। इसके बाद उसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया।
डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव सरकड़ी अजीज में सुरेंद्र सिंह का परिवार रहता है। बुधवार की रात उसकी पत्नी सोनम देवी को प्रसव पीड़ा हुई। आशा मंजू शर्मा एंबुलेंस से लेकर प्रसूता को जोया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची।
रात करीब साढ़े 11 बजे सीएचसी प्रभारी को इसकी सूचना दी, लेकिन वह नहीं आए। बाद में महिला डाक्टर, स्टाफ नर्स को भी इसकी सूचना दी गई लेकिन रात तीन बजे तक प्रसूता की सुध लेने कोई नहीं आया।
विज्ञापन
सोनम की प्रसव पीड़ा लगातार बढ़ रही थी और वह दर्द से तड़प रही थी। आशा बार-बार फोन करती रही, लेकिन किसी ने फोन तक रिसीव नहीं किया। थक हारकर सोनम को एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां सोनम ने तड़के चार बजे शिशु को जन्म दिया। सुरेंद्र सिंह ने मामले की शिकायत सीएमओ से करने का मन बनाया है।
प्रसूताओं के मामले में स्वास्थ्य विभाग सबसे ज्यादा गंभीर है। यदि ऐसा हुआ है, तो जांच कराई जाएगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।-डा.एसके जैन मुख्य चिकित्साधिकारी