फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   hamla

ग्रामीण पर फायरिंग कर जानलेवा हमला

Sun, 25 Oct 2015 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Sun, 25 Oct 2015 12:52 AM IST
विज्ञापन
hamla
डिडौली कोतवाली क्षेत्र में जिला पंचायत के चुनाव में वोट नहीं देने पर दबंगों ने घर पर चढ़ाई कर ग्रामीण के साथ मारपीट की। इतना ही नहीं जानलेवा हमला करते हुए फायरिंग कर दी। एसपी कार्यालय पर
विज्ञापन
पहुंचे ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर दबंगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।


शनिवार की दोपहर ढाई बजे कटाई के ग्रामीणों ने एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए कहा कि अलीनगर सहसपुर गांव निवासी जानिसार अख्तर व मूढ़ाखेड़ा गांव निवासी रियाजुल हसन ने वार्ड-24 से जिला पंचायत का चुनाव लड़ा था। जानिसार कटाई गांव के आफाक हुसैन का भतीजा है।

आरोप है कि रियाजुल हसन ने आफाक हुसैन से अपने पक्ष में मतदान करने को कहा था, लेकिन उसने यह कहकर उसके पक्ष में वोट डालने से इंकार कर दिया था कि आफाक का भतीजा जानिसार चुनाव लड़ रहा है, वह जानिसार को ही वोट देगा। हालांकि बूथ बदल जाने के बाद कटाई के ग्रामीणों ने मतदान नहीं किया था।

अपने पक्ष में मतदान नहीं करने की वजह से आफाक से रियाजुल रंजिश रखने लगा। शनिवार की सुबह दस बजे रियाजुल स्कार्पियो में पांच साथियों संग आफाक के घर पहुंचा और मारपीट शुरू कर दी। इतना ही नहीं जानलेेवा हमला करते हुए फायरिंग कर दी। किसी तरह घर में छिपकर जान बचाई।

गांव के लोगों को आता देख आरोपी फरार हो गए। ग्रामीणों ने एसपी संजीव त्यागी से रियाजुल व उसके साथियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों में आफाक हुसैन, तौकीर अहमद, जावेद अहमद, टीकाराम, सलमान, सुुबोध कुमार, जुबैर अहमद, मुनशाद, नजरे आलम, मौअज्जम हुसैन, महफूज, रिजवान हुसैन, जाकिर, बदरुल हसन, रियाज अहमद, मुन्नू खां, मल्लू, रिफाकत, सनी, सारूफ, विक्रम, भूरा, सूफी अख्तर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed