{"_id":"515aa8890db0774778ca0a7951bc3019","slug":"goli-mari-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में सो रहे ग्रामीण को गोली मारी, भतीजे के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में सो रहे ग्रामीण को गोली मारी, भतीजे के खिलाफ रिपोर्ट
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
Updated Thu, 28 Jan 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर में सो रहे एबजाबाद के ग्रामीण को गोली मार दी गई। इसमें घायल को जिला अस्पताल से मुरादाबाद रेफर कर दिया गया। उसके भतीजे के खिलाफ जानलेवा हमले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
देहात थाना क्षेत्र के गांव एबजाबाद निवासी इमरत सिंह पुत्र नौ सिंह मंगलवार की रात अपने घर के बरामदे में सोया था जबकि परिवार के अन्य सदस्य कमरे में सो रहे थे। रात करीब ढाई बजे उसके गोली मार दी गई।
गोली इमरत सिंह की टांग में लगी। गोली लगते ही इमरत सिंह ने चिल्लाना शुरू कर दिया। जिससे गांव में जाग हो गई। परिजनों ने आनन फानन में घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
गंभीर हालत में उसे मुरादाबाद रेफर कर दिया गया। इस मामले में घायल के सगे भतीजे आनंद पाल पुत्र नन्हें सिंह के खिलाफ जानलेवा हमले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
एसओ अमरोहा देहात देवेंद्र सिंह धामा ने बताया कि,तहरीर का लेखक स्वयं आनंद पाल का भाई है और इमरत सिंह ने तहरीर पर हस्ताक्षर किए हैं। मामला जीडी में दर्ज हो चुका है। विवेचना के बाद ही कुछ हो सकता है।