फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   gantantra diwas

हर्षोल्लास से आज मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस

Tue, 26 Jan 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Tue, 26 Jan 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
gantantra diwas
जिलेभर में हर्षोल्लास के साथ मंगलवार को गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। इस मौके पर सरकारी, अर्द्ध सरकारी और निजी संस्थानों में ध्वजारोहण होगा। स्कूल, कालेजों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी।
विज्ञापन


मंगलवार की सुबह साढ़े सात बजे राष्ट्रपति महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और प्रभात फेरी निकाली जाएगी। इसके बाद डॉ.भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण होगा। सरकारी, अर्द्ध सरकारी और स्कूल-कालेजों में ध्वजारोहण किया जाएगा। कलेक्ट्रेट में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।
विज्ञापन


सुबह नौ बजे कुष्ठ आश्रम एवं वृद्घाश्रम में फल वितरित किए जाएंगे। साथ ही क्रीड़ा विभाग की ओर से बालक, बालिका साइकिल दौड़ का आयोजन होगा। कलेक्ट्रेट से जोया तक दस किलोमीटर साइकिल दौड़ होगी। साढ़े नौ बजे पुलिस लाइन में परेड एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। दस बजे शिक्षण संस्थाओं में राष्ट्रगान और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाशमी गर्ल्स पीजी कालेज में एक बजे महिला जागरूकता पर गोष्ठी एवं जूूड़ो कराटे का आयोजन होगा। तीन बजे मधुरम बैंक्वेट हॉल में संविधान विचार गोष्ठी आयोजित होगी। शाम आठ बजे मुशायरा एवं कवि सम्मेलन का आयोजन नगर पालिका परिसर अमरोहा में होगा।

कैबिनेट मंत्री महबूब अली लेंगे परेड की सलामी
अमरोहा।  पुलिस लाइन में आयोजित होने वाली गणतंत्र दिवस की भव्य परेड की सलामी मंगलवार को कैबिनेट मंत्री महबूब अली लेंगे। इधर, आतंकी घटना के मद्देनजर सोमवार को शहर की सीमा सील कर दी गई। सोमवार को भी संदिग्धों की तलाश में चेकिंग अभियान चला। होटल, ढाबों, सार्वजनिक स्थानों पर संदिग्धों की तलाशी ली गई।

गणतंत्रता दिवस पर आतंकी घटना की आशंका को लेकर सोमवार को शाम ढलते ही शहर की सीमा सील कर दी गई। चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रही और संदिग्धों पर नजर रख गई। बाहरी लोगों को बिना पड़ताल के शहर में घुसने नहीं  दिया गया। इसके लिए शहर के प्रमुख मार्गों पर चेकिंग की गई।

इधर, अमरोहा स्थित पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस परेड की सलामी प्रदेश के कैबिनेट मंत्री महबूब अली लेंगे। परेड की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पुलिस लाइन में सुबह नौ बजे परेड फाल इन होगी। इसके पंद्रह मिनट बाद कमांडर परेड का भार ग्रहण करेंगे। 9 बजकर 25 मिनट पर पुलिस अधीक्षक का आगमन होगा।


पांच मिनट बाद मुख्य अतिथि ध्वजारोहण करेंगे। इसके पांच मिनट बाद परेड की सलामी लेंगे। दस बजकर बीस मिनट पर विभिन्न स्कूली बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे और करीब सवा 11 बजे कार्यक्रम समाप्त होगा। परेड में नागरिक, सशस्त्र पुलिस बल, महिला पुलिस, होमगार्ड, पीएसी, लैपर्ड, हाईवे मोबाइल, फायर ब्रिगेड, कंट्रोल रूम, यातायात पुलिस की टुकड़ियां शामिल होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed