फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   ganga snan

मां गंगा के जयकारों से गूंजा ब्रजघाट

Mon, 12 Oct 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Mon, 12 Oct 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
ganga snan
पितृ विसर्जनी अमावस्या पर ब्रजघाट में गंगा स्नान के लिए सोमवार को श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। लाखों की तादात में गंगा स्नान के लिए श्रद्धालु गंगा तट पर पहुंचे और हर-हर गंगे, जय मां गंगे के जयघोष के साथ पुण्य के लिए स्नान किया। करीब पांच लाख से अधिक श्रद्धालुओं के गंगा में डुबकी लगाने का अनुमान बताया जा रहा है। इस दौरान श्रद्धालुओं ने सूर्य नारायण को अर्घ्य देकर पूजा-अर्चना की और दान किया।
विज्ञापन



अमावस्या पर रविवार रात से ही श्रद्धालु ब्रजघाट पहुंचने शुरू हो गए थे। भोर के चार बजे से ब्रजघाट गंगा तट श्रद्धालुओं से खचाखच भर गया। सूर्योदय के साथ ही श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगानी शुरू कर दी और पुण्य लाभ कमाया।
विज्ञापन


गंगा स्नान के लिए गंगा तट पर श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला रविवार रात से जो शुरू हुआ तो सोमवार शाम तक चलता रहा। आलम यह था कि दिन भर गंगा तट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ नजर आई। वहीं सड़कों पर रविवार रात से ही वाहनों के चक्के थम गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed