{"_id":"0d624595d86a60d214d0c0f86fe2eb3e","slug":"ganga-snan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्णिमा स्नान के लिए ब्रजघाट पर उमड़ा सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्णिमा स्नान के लिए ब्रजघाट पर उमड़ा सैलाब
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Tue, 29 Sep 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाद्रपद पूर्णिमा के अवसर पर ब्रजघाट गंगा तट पर स्नान के लिए सोमवार को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पतित पावनी गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य लाभ कमाया। इस दौरान गंगा तट हर-हर गंगे के जयकारे से गूंजता रहा।
भाद्रपद की पूर्णिमा पर पुण्य स्नान के लिए सोमवार अल सुबह से ब्रजघाट गंगा तट पर श्रद्धालुओं का तांता लग गया था। आलम यह था कि गंगा तट से हाईवे तक श्रद्धालु नजर आ रहे थे। श्रद्धालुओं ने हर-हर गंगे के जयकारे के साथ गंगा में डुबकी लगा कर पुण्य लाभ कमाया। गंगा स्नान कर पूजा-अर्चना की और दान पुण्य किया।
वहीं महिलाओं ने चाट पकौड़ी का जायका लिया। बच्चों ने खेल खिलौने खरीदे। पुजारियों के मुताबिक, भाद्रपद पूर्णिमा से ही पितृ श्राद्ध की शुरुआत होती है। इसलिए इस दिन गंगा स्नान करने के लिए ज्यादा श्रद्धालु आते हैं। अनुमान है कि, इस दिन एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया है।
विज्ञापन
जाम ने बढ़ाई श्रद्धालुओं की मुसीबत
गजरौला। भाद्रपद पूर्णिमा पर ब्रजघाट पर दिन भर जाम की स्थिति बनी रही। जाम से श्रद्धालुओं को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। आलम यह था कि पुल क्रास करने में ही घंटों लग गए। वहीं लोगों ने अधूरे पड़े निर्माणाधीन पुल का निर्माण पूरा कराने की मांग की।