फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   fever

डेंगू से किशोरी की मेरठ में मौत, बहन गंभीर

Sun, 27 Sep 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Sun, 27 Sep 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
fever
मंडी धनौरा ब्लाक के गांव शीशोवाली में शनिवार को बुखार का कहर टूट पड़ा। गांव की एक किशोरी की डेंगू से उपचार के दौरान मेरठ में मौत हो गई, जबकि उसकी बहन की हालत नाजुक बनी हुई है। इसके अलावा गांव में तकरीबन पचास लोग बुखार की गिरफ्त में है। बुखार से ग्रामीण खौफजदा हैं, मगर सूचना के बाद भी स्वास्थ्य विभाग ने अभी तक कैंप लगाने की जहमत नहीं उठाई है।
विज्ञापन



मंडी धनौरा ब्लाक के गांव शीशोवाली में रहने वाले किसान छोटन सिंह की 17 वर्षीय बेटी रामकली को तीन दिन से बुखार आ रहा था। हालत बिगड़ने पर उसे दो दिन पहले मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। शनिवार को रामकली ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इधर, छोटन सिंह की छोटी बेटी भागवती (12) की हालत भी बुखार से नाजुक बनी हुई है। वह बेहोशी की हालत में है।
विज्ञापन



इसके अलावा पूनम पुत्री दिनेश, हरपाल की बेटी पिंकी और बेटा बंटी, शोभा पुत्री श्रीराम, तिलकराम की बेटी काजल, बेटा संजय, कौशल पुत्र ओमपाल, तारा पुत्री केवट, बनेश, विनेश पुत्रगण सौराज, पिंकी पुत्री समेत गांवभर में पचास से ज्यादा लोग बुखार की गिरफ्त में हैं। शिकायत के बावजूद स्वास्थ्य विभाग ने गांव में कैंप नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सिनौरा के युवक को हुआ डेंगू, भर्ती
अमरोहा। डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव सिनौरा निवासी सुहैल पुत्र जाबिर को शुक्रवार दोपहर जिला अस्पताल में डेंगू आशंकित मानते हुए भर्ती कराया गया था। शनिवार को कराई गई जांच में डेंगू की पुष्टि हुई है। युवक का उपचार शुरू कर दिया गया है। जिला अस्पताल में यह पहला डेंगू केस है। इधर जिला अस्पताल के सभी वार्ड मरीजों से फुल हैं। एक मरीज के जाते ही दूसरा मरीज भर्ती हो रहा है।


बुखार से अधेड़ की मौत
कैलसा। अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के गांव सेंदोली में शनिवार को बुखार से अधेड़ की मौत हो गई। यहां के रहने वाले पुश्तउल्ला (52) को तीन दिन पहले बुखार आया था। गांव के डाक्टर से इलाज भी कराया, लेकिन फायदा न होने पर अमरोहा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। शनिवार की शाम पांच बजे उपचार के दौरान अधेड़ ने दम तोड़ दिया। मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रोकर बुराहाल हो चला था।



बुखार के बाद सूजन की बीमारी
नौगावां सादात। क्षेत्र में बुखार का प्रकोप अभी थमा भी नहीं कि सूजन की बीमारी भी फैलने लगी है। जो लोग बुखार से ग्रस्त थे और ठीक हो रहे हैं, उनके चेहरे, हाथ पैरों पर सूजन आ रही है। पीड़ितों ने सूजन को देखते हुए उल्टे पांव डाक्टरों की तरफ दौड़ लगानी शुरू कर दी है। डाक्टर इसे चिंता की बात नहीं मान रहे हैं, लेकिन मरीजों में घबराहट साफ देखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed