{"_id":"805fb0bb7416c2a6f0c215a0ecdf9ce0","slug":"festival-hindi-news-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूरति मोरया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूरति मोरया
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Mon, 28 Sep 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोया और गजरौला में गणपति शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। इस
विज्ञापन
दौरान श्रद्धालु ढोल की थाप पर नाचते-झूमते और गण्पति की जयकार करते हुए
एक-दूसरे पर अबीर गुलाल उड़ा रहे थे।
जोया कस्बा स्थित बजरंगबली मंदिर से दोपहर 12 बजे गणपति की प्रतिमा को उठाया गया और ढोल की थाप पर नाचते झूमते और अबीर गुलाल उड़ाते हुए मोहल्ला चौधरियान की तरफ आगे बढ़े। गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ आदि भजनों पर अमरोहा रोड होते हुए वापस बजरंगबली मंदिर पहुंची और यहां से प्रतिमा को वाहन पर रखकर विसर्जन के लिए ब्रजघाट रवाना हो गए।
यहां सीमा चौधरी, कौशल गुप्ता, विशाल गुप्ता, संजीव तोमर, महेश तोमर, विनित गुप्ता, हरि सिंह, त्रिलोकचंद शर्मा, राजू तोमर, गोपाल गुप्ता, रामप्रकाश वर्मा, विनय गुप्ता आदि शामिल थे। उधर, गजानन जन्मोत्सव समिति ने रेलवे स्टेशन रोड स्थित शिव मंदिर पर सुबह आठ बजे आरती की और नौ बजे तक भजन संध्या का कार्यक्रम चला।
इसके बाद गणपति बप्पा के जयकारों के साथ गणपति की प्रतिमा को उठाया और अबीर गुलाल उड़ाते हुए विसर्जन के लिए तिगरी गंगाधाम की ओर रवाना हो गए। यहां समिति के अध्यक्ष जीपी सिंह, धर्मेंद्र चतुर्वेदी, रामरतन, पृथी सिंह, जोगेंद्र सिंह, कमल अग्रवाल, सर्वेश कुमार शर्मा, जगदीप, राजीव मित्तल, अमरजीत कोहली, विपिन सागर, रेखारानी आदि मौजूद रहे।