फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   event

रेल सप्ताह में कार्यक्रम के लिए किया आमंत्रित

Mon, 28 Dec 2015 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Mon, 28 Dec 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
event
गोशाला के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान छात्राओं की ओर से प्रस्तुत गोरक्षा, देशभक्ति, राष्ट्र की विविधिता को प्रकाशित करते कार्यक्रमों से रेल राज्य मंत्री अभिभूत दिखे।
विज्ञापन


इस पर उन्होंने छात्राओं को रेल सप्ताह के दौरान आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए आमंत्रित किया। इससे पहले गोशाला का उद्घाटन करने पहुंचे रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा का गुरुकुल में प्रवेश द्वार पर प्राचार्य डा.सुमेधा आर्य और सांसद चौधरी कंवर सिंह तंवर का आचार्य सुकामा ने तिलक लगाकर स्वागत किया।
विज्ञापन


गुरुकुल की छात्राओं ने पुष्प वर्षा, ढोल और पारंपरिक वाद्य यंत्र बजाकर रेल राज्यमंत्री का भव्य स्वागत किया। चंद्रिका, विजेता, अंशु, अनु, नेहा, नीतिका, दीपिका, मानसी, कोमल, शिवानी, कल्याणी, प्राची, ऋतंभरा, विश्वंभरा, स्मृति, सावित्री, मनु, शुभ्रा, प्रतिभा, श्रद्धा, राधा, अदिति, आदि छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हम ब्रह्मचारिणी कन्याएं हैं....,  दसों दिशाओं में जाएं....,  छुक छुक रेल चली..., छोड़ो कल की बातें... आदि गीत पेश किए। इससे पूर्व सिंडिकेट बैंक के चेयरमैन के आमंत्रण पर बालिकाएं बेंगलुुरु में आयोजित कार्यक्रम में भी अपनी प्रस्तुति देकर पुरस्कृत हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed