फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   election

वोटर लिस्ट में नहीं मिला नाम, लोग भड़के

Sun, 29 Nov 2015 01:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Sun, 29 Nov 2015 01:04 AM IST
विज्ञापन
election
ग्राम पंचायत चुनाव के पहले चरण में गड़बड़ियां शनिवार को उजागर हो गईं। वोटर लिस्ट में कई जगह लोगों के नाम नहीं मिले। इस पर जगह-जगह हंगामा हुआ।
विज्ञापन


ढबारसी में भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा। इस दौरान करीब पैंतालिस मिनट तक वोटिंग बंद रही।

गंगेश्वरी क्षेत्र के गांव मदारीपुर में नाजमा वोट डालने गई थी। इस दौरान फर्जी वोटिंग के मामले में मतदानकर्मी और पुलिस कर्मियों ने महिला को मतदान केंद्र से बाहर कर दिया।

इस पर एक प्रत्याशी के पक्ष के लोग भड़क गए और हंगामा कर दिया। मतदान केंद्र के पास बने घर की छत पर खड़े होकर पथराव कर दिया, जिससे मतदान केंद्र के आसपास खड़े ग्रामीणों में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन


पथराव में नवाब, रहमान, खुर्सेद आदि घायल हो गए। सूचना मिलने पर रहरा चौकी इंचार्ज सतीश यादव मौके पर पहुंच गए और भीड़ को खदेड़कर हालात काबू में किया।

उधर, गांव ढबारसी में जिला पंचायत चुनाव की लिस्ट में जो नाम थे, वो नाम प्रधानी की नई लिस्ट में नहीं थे। इसकी शिकायत ग्रामीणों द्वारा एसडीएम से की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम ने आश्वासन दिया था किया, जिला पंचायत चुनाव की लिस्ट के आधार पर ही वोट डाले जाएंगे। शनिवार को वोटिंग के दौरान नई लिस्ट से वोट डाले जा रहे थे। इस पर लोग हंगामा करते हुए पोलिंग बूथ के अंदर घुस गए।


सूचना मिलते ही सेक्टर मजिस्ट्रेट पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और लाठी चार्ज कर हालात पर काबू पाया। इस दौरान काफी देर तक वोटिंग बंद रही।

नोकझोंक और तनाव के बीच दिनभर वोटिंग चलती रही। उधर, सैदनगली के गांव गलसुुआ में पोलिंग बूथ के आस-पास खड़ी भीड़ को हटाने के लिए एक पुलिसकर्मी ने एक युवक के हाथ में डंडा मार दिया। जिससे जब्बार बुरी तरह घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस पर गुस्साए ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया।
फोटो भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed