फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   district president

ऋषिपाल नागर बने अमरोहा के भाजपा जिलाध्यक्ष

Tue, 12 Jan 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Tue, 12 Jan 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
district president
भारतीय जनता पार्टी हाईकमान ने ऋषिपाल नागर को जिलाध्यक्ष बनाया है। ऋषिपाल के नाम की घोषणा होने के बाद जहां विरोधियों को झटका लगा है, वहीं समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन


अमर उजाला ने एक सप्ताह पूर्व ही ऋषिपाल नागर को जिलाध्यक्ष की कमान मिलने संबंधित खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद तमाम विरोधियों ने हाईकमान से शिकायतें भी की थीं, लेकिन ऋषिपाल नागर की तरफ से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, विश्वहिंदू परिषद और बजरंग दल जैसे संगठनों के पदाधिकारियों की ओर से की जा रही पैरवी अन्य पर भारी पड़ी।
विज्ञापन


चक छावी गांव के निवासी विश्व हिंदू परिषद के पूर्व राष्ट्रीय सलाहकार रामपाल का भतीजा होना भी नागर के पक्ष में गया। सूत्रों के मुताबिक पार्टी हाईकमान ने संगठन के अलावा संघ परिवार के समर्थन की वजह से ही उन्हें अध्यक्ष बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऋषिपाल के अध्यक्ष बनने से भाजपाइयों में खुशी की लहर दौड़ गई है। वहीं विरोधी सकते में आ गए हैं। ऋषिपाल नागर साधारण परिवार में जन्मे किसान हैं। उनके पास होम्योपैथिक चिकित्सा की डिग्री भी है।



भाजपाइयों ने खुशी जताई
सोमवार को देर रात जैसे ही ऋषिपाल नागर को भाजपा जिलाध्यक्ष बनाने की खबर मिली, भाजपाइयों में खुशी की लहर दौड़ गई। भाजपा नगर अध्यक्ष राकेश वर्मा, अखिल भारतीय विद्यार्थी के जिला संयोजक गौरव गुर्जर, नरेंद्र धारीवाल, रामसिंह सैनी आदि ने खुशी जताई और नागर को मिठाई खिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed