{"_id":"2b38306ccd345860fd70ca8e937a4ffb","slug":"death-hindi-news-47","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Sun, 15 Nov 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी धनौरा(अमरोहा) थाना क्षेत्र के गांव बसी मुस्तकम में ससुराल में रह रहे एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव शनिवार सुबह कमरे में फांसी पर झूलता मिला।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे भाई ने अवैध संबंधों में बाधक बनने पर उसकी हत्या कर शव को फांसी पर लटकाने की तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जनपद बिजनौर के थाना हीमपुर के गांव मनोटा निवासी राजकुमार ऊर्फ राजू (35) पुत्र छोटन सिंह की शादी थाना क्षेत्र के गांव बसी मुस्तकम निवासी होशराम की पुत्र राजवती से हुई थी। दोनों के चार बच्चे हैं। राजू हरिद्वार में राजमिस्त्री का कार्य करता है।
विज्ञापन
इधर, दो साल से ससुराल में ही रह रहा है, वह दीपावली पर गांव आया था। शनिवार सुबह उसका शव घर के कमरे मे ही फांसी पर लटका मिला। राजू की पत्नी राजवती का कहना है कि उसके पति पर भूत प्रेत का फेर था।
शुक्रवार को वह उसे जिला बिजनौर के स्योहारा थाना के एक गांव के तांत्रिक को दिखाकर लाई थी। रात को भी उसके पति ने फांसी लगाने का प्रयास किया था लेकिन उसे बचा लिया गया। बाद में कमरे में सोने चला गया।
अगले दिन सुबह उसका शव फांसी पर झूलता मिला। सूचना पर पुलिस और मृतक का भाई जसराम भी गांव पहुंच गया। जसराम ने आरोप लगाया कि उसके भाई की हत्या की गई है।
उसका कहना है कि राजवती के गांव के ही एक युवक के साथ अवैध संबंध हैं, जिसका विरोध करने पर उसकी हत्या की गई है।
जसराम की ओर से पत्नी राजवती, साले तेजवीर, कथित प्रेमी अंकित और उसके पिता के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बच्चे बोले, दो लोग बुलाकर ले गए थे
मंडी धनौरा। यदि मृतक राजू के आठ साल के पुत्र और नौ साल की पुत्री के बयानों पर विश्वास किया जाएं तो राजू की हत्या की गई है।
पुलिस की पूछताछ में मृतक के पुत्र व पुत्री ने बताया कि उसके पिता को शुक्रवार की रात दो लोग बुलाकर ले गए थे। बाद में लाकर उनको एक कमरे में बंद कर दिया। गांव में राजू की पत्नी के एक युवक के साथ अवैध संबंधों को लेकर भी चर्चा है। थानाध्यक्ष का कहना है कि कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है।