फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   tension

धर्मस्थल में फेंका मांस, तनाव

Sat, 28 Nov 2015 12:13 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा Updated Sat, 28 Nov 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
tension
देहात थाना क्षेत्र के गांव तेलीपुरा में एक धर्मस्थल है। शुक्रवार की सुबह
विज्ञापन
करीब पांच बजे कुछ लोग यहां पहुंचे तो आंगन में मांस के कई टुकड़े और एक स्थान पर पॉलीथिन में मांस पड़ा था। सूचना पर एसओ मय फोर्स के मौके पर पहुंचे और मांस को एकत्र कराकर कब्जे में ले लिया। तुरंत ही धार्मिक स्थल की धुलाई करा दी गई।
 यह खबर सुनते ही मौके पर तमाम ग्रामीण एकत्र हो गए और तनाव की स्थिति पैदा हो गई। सीओ सिटी शील कुमार ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को कंट्रोल करने का प्रयास किया।

लोगों का गुस्सा कम होने का नाम नहीं ले रहा था। सूचना पर डीएम वेद प्रकाश, एसपी संजीव त्यागी, एडीएम एमए अंसारी, एएसपी विजय गौतम, सीओ धनौरा मोहन लाल के अलावा अमरोहा, डिडौली पुलिस भी मौके बुला ली गई। अधिकारियों ने उत्तेजित लोगों को किसी तरह समझाकर शांत किया। मांस को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है।

पुलिस ने गांव के चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने धार्मिक उन्माद फैलाने की धाराओं में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed