{"_id":"4e3e38ecf466091081c99231d7839eec","slug":"rangdari-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी से पचास हजार रुपये की रंगदारी मांगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यापारी से पचास हजार रुपये की रंगदारी मांगी
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Mon, 25 Jan 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुकान में धमकी भरी चिट्ठी मिलने से व्यापारी का परिवार दहशत में आ गया है। बदमाशों ने पचास हजार रुपये की रंगदारी मांगी है। पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी है। मामले की शिकायत एसपी से की गई है।
मोहल्ला चौक निवासी शैलेंद्र खंडूजा पुत्र अमीर चंद का आजाद रोड पर आईएम इंटर कालेज के पास मोबाइल शोरूम है। शुक्रवार की रात करीब आठ बजे वह दुकान बंद करके स्कूटी से घर जा रहे थे। जेएस हिंदू डिग्री कालेज के पास बाइक सवार बदमाशों ने उसके साथ लूटपाट की थी। जेब में सिर्फ 420 रुपये ही थे।
शनिवार को इसकी शिकायत व्यापारी ने पुलिस से की थी। रविवार की सुबह शैलेंद्र खंडूजा जब दुकान खोलने पहुंचे तो चैनल में एक चिट्ठी फंसी मिली। चिट्ठी में अभद्र भाषा के साथ ही पुलिस से शिकायत करने की सजा के तौर पर पचास हजार रुपये की रंगदारी देने की बात लिखी थी।
विज्ञापन
साथ ही रविवार की रात दुकान बंद करने के बाद पचास हजार रुपये काले रंग की पॉलीथिन में दुकान के बाहर छोड़ने के लिए कहा गया है। चिट्ठी लिखने वाले ने होशियारी दिखाने पर व्यापारी और परिवार की खैर मनाने की बात भी लिखी है। चिट्ठी लिखने की शुरुआत भी शुक्रवार को हुई लूट की घटना के साथ की गई है।
शहर में कोई हाथ नहीं डालेगा
अमरोहा। बदमाशों द्वारा व्यापारी के शोरूम में डाली गई चिट्ठी में धमकी के साथ-साथ अन्य बदमाश द्वारा परेशान न करने की बात भी लिखी गई है। साथ ही होशियारी दिखाने पर परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी गई है।
व्यापारियों में गुस्सा
पीड़ित व्यापारी के साथ एसपी से मिलने गए व्यापार मंडल के अध्यक्ष सिद्धार्थ जैन, अनिल कुमार जग्गा ने कहा है कि शहर में ऐसी हरकतें होने से व्यापारियों का जीना मुहाल हो जाएगा। एसपी ने इस मामले को गंभीरता के साथ दिखवाने का आश्वासन दिया है।