{"_id":"56dd3313066aaff570556ffab1bb3462","slug":"police-par-hamla-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं ने पुलिस वालों को दौड़ाकर पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिलाओं ने पुलिस वालों को दौड़ाकर पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Thu, 04 Feb 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मारपीट की सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घर में घुसकर तोड़फोड़ और महिलाओं से मारपीट कर दी। इससे गुस्साए लोग सड़क पर आ गए।
जाम खुलवाने पहुंचे पुलिसवालों को महिलाओं ने दौड़ा लिया और डंडों से पिटाई कर दी। जिसमें दो सिपाही मामूली रूप से चोटिल हो गए। बाद में पुलिस ने किसी तरह जाम खुलवाया। सीओ सदर ने निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
शहर के मोहल्ला तकिया हुसैन शाह निवासी बुद्धा की मोहल्ले में ही कबाड़ की दुकान है। बुधवार दोपहर उसका बेटा सलमान दुकान के बाहर खड़ा होकर नमकीन खा रहा था, तभी बुद्घा का भतीजा मुर्तजा पुत्र इब्राहिम उसके पास पहुंचा और नमकीन पर हाथ बढ़ा दिया।
सलमान के हाथ पीछे करते ही नमकीन गिर गई। इस पर दोनों में मारपीट हो गई। फिर क्या था बच्चों का झगड़ा घर तक पहुंच गया और बड़े आपस में भिड़ गए। इसी बीच वहां पुलिस पहुंच गई। इस दौरान चालक अनुज के सिर पर डंडा लगते ही पुलिस वाले भड़क उठे और उन्होंने जो भी सामने आया पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
आरोप है कि पुलिस ने इब्राहिम के घर में घुसकर उसकी पत्नी लईका, बेटी नाजमीन, नादरीन व जीनत की पिटाई कर दी और घर में तोड़फोड़ भी की। पुलिस जीनत, मुर्तजा और उसके दामाद आरिफ को जीप में डालकर कोतवाली ले आई।
इसके बाद लोग भड़क गए। उन्होंने पुलिस के खिलाफ कांठ रोड पर जाम लगा दिया। जाम खुलवाने पहुंची पुलिस को महिलाओं ने दौड़ा लिया और डंडों से पिटाई कर दी। डंडा लगने से सिपाही मनीष घायल हो गया।
सूचना पर सीओ सिटी शील कुमार, देहात एसओ देवेंद्र सिंह धामा और कोतवाली पुलिस मौके पर आ धमकी। सीओ सिटी ने पीड़ितों से बातचीत की और निष्पक्ष जांच का आश्वासन देकर जाम खुलवा दिया।
कई बार हुई पुलिस से नोकझोंक
अमरोहा। जाम खुलवाने के दौरान कुलदीप सिपाही को लेकर पुलिस से कई बार नोकझोंक भी हुई। एक युवक ने जब सिपाही की वर्दी उतरवाने की धमकी दी तो सीओ सिटी का गुस्सा भड़क उठा और उन्होंने दो टूक कह दिया जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सीओ सिटी का गुस्सा देखकर जाम लगा रहे लोग शांत पड़े और सड़क से हटे।
लठियाने को तैयार खड़ी थी पुलिस
अमरोहा। यूं तो सीओ सिटी ने मौके की नजाकत को समझते हुए जाम लगा रहे उत्तेजित लोगों को समझाने का प्रयास किया। उन्होंने घरों पर पहुंचकर पीड़ितों से बातचीत भी की। निष्पक्ष जांच के आश्वासन पर लोग मान गए।
यदि ऐसा न होता, तो पुलिस लठियाने का इरादा लेकर मौके पर पहुंची थी और सभी पुलिस वाले हेलमेट पहनकर और डंडे लेकर आदेश का इंतजार कर रहे थे।