फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   murder

विवाहिता की गला दबाकर हत्या

Sat, 24 Oct 2015 12:01 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा Updated Sat, 24 Oct 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
जनपद बिजनौर के गांव तालमपुर निवासी कपिल ने अपनी पुत्री प्रियंका की शादी
विज्ञापन
वर्ष 2010 में थाना क्षेत्र के गांव फत्तेपुर छीतरा निवासी ओमवीर के पुत्र मनोज के साथ की थी।

आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले प्रियंका को दहेज की मांग को लेकर आए दिन प्रताड़ित करते थे। इसकी शिकायत प्रियंका ने कई बार मायके वालों से की थी। परिजनों ने उसे धैर्य बनाए रखने की सलाह दी थी। आरोप है कि बृहस्पतिवार की दोपहर ससुरालवालों ने दहेज की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट की और उसका गला दबाकर मारने का प्रयास किया। हालत बिगड़ने पर ससुराल वाले घर से भाग गए।

पड़ोसियों से सूचना पाकर गांव पहुंचे मायके वाले प्रियंका को मेरठ ले गए। यहां एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान शुक्रवार की दोपहर बाद प्रियंका की मौत हो गई। मृतका के पिता कपिल की ओर से थाने में पति मनोज, ससुर ओमवीर, सास व देवर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की तहरीर दी गई है। थानाध्यक्ष रामवीर सिंह यादव ने बताया कि तहरीर मिल गई है। मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed