फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   murder follow up

आखिर कहां गया मृतक अंकुर का मोबाइल

Fri, 05 Feb 2016 01:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Fri, 05 Feb 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
murder follow up
जटीवन में में फांसी के फंदे पर लटकी मिली जीरखी गांव के अंकुर चौहान की लाश के मामले की गुत्थी सुलझती नजर नहीं आ रही है। जिस मोबाइल से मैसेज भेजा गया है, उसका पुलिस पता नहीं लगा सकी है। जबकि पीएम रिपोर्ट में मैसेज मिलने और मौत होने में आधा घंटा का फर्क आया था। पुलिस इस प्रकरण को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रही है।
विज्ञापन


नौगावां सादात थाना क्षेत्र के गांव जीरखी निवासी अंकुर चौहान (20) पुत्र सत्यवीर चौहान की लाश जटीवन में करीब पांच सौ मीटर अंदर एक पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकी मिली थी। पेड़ पर प्लास्टिक की रस्सी की गांठ काफी मजबूती से बांधी गई थी, जिसका बिना सहारे पेड़ की डाल पर बैठकर बांधना मुश्किल था।
विज्ञापन


वहीं युवक मुरादाबाद की जिस विजय इलेक्ट्रानिक कंपनी में काम करता था, उस पर उसका माल चोरी करने का आरोप था। ठेकेदार और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। फांसी लगाने से करीब सप्ताहभर पहले अंकुर घर से गायब हो गया था। इस दरम्यान मुरादाबाद पुलिस ने भी दबिश दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार की दोपहर करीब 12  बजे अंकुर ने पिता से मोबाइल पर बात की थी। मंगलवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे  पिता के मोबाइल पर मैसेज आया कि मेरी लाश जटीवन में पेड़ पर लटकी है, उतार कर ले जाओ। मैसेज भेजने का नंबर मृतक अंकुर का ही था, लेकिन मृतक के पास मोबाइल नहीं मिल सका।

मोबाइल कहां गया, इस तरफ किसी का ध्यान नहीं है। पीएम रिपोर्ट के समय पर गौर किया जाए तो मैसेज भेजने और मौत होने में आधा घंटा का फर्क भी आया है। अंकुर के पास मिले सुसाइड नोट में काली नाम के व्यक्ति पर भी कंपनी का माल चोरी कर बेचने की बात लिखी गई है।



-सुसाइड नोट से मृतक की हैंड राइटिंग मिल गई है, फिर भी सुसाइड नोट की फोरेंसिक जांच कराई जा रही है। रही बात मोबाइल की, तो शायद मृतक ने फांसी लगाते वक्त उसे फेंक दिया होगा। अशोक सोलंकी एसओ नौगावां सादात
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed