फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   College student dies in road accident

Ambala News: सड़क हादसे में कॉलेज जा रही छात्रा की मौत, भाई गंभीर घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
College student dies in road accident
मृतक छात्रा की फाइल फोटो। स्वयं
अंबाला। राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर मोहड़ा के पास सोमवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार भाई व बहन को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में 18 वर्षीय नर्सिंग की छात्रा की मौत हो गई, जबकि उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के बाद आरोपी चालक ट्रक लेकर भाग गया।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में परिजनों ने बताया कि मोहड़ी गांव (शाहबाद) निवासी नवीन कुमार (26) अपनी चचेरी बहन नैना प्रथम वर्ष को बाइक पर जीएमएन कॉलेज छोड़ने जा रहा था। सुबह करीब 9 बजे जैसे ही उनकी बाइक एनएच-44 पर फोरस कंपनी के पास पहुंची तो पीछे से आ रहे एक अज्ञात ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद राहगीरों और परिजनों की मदद से दोनों को छावनी के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने नैना को मृत घोषित कर दिया। नवीन को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। परिजनों ने बताया कि दोनों हेलमेट लगाए हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहड़ा चौकी से जांच अधिकारी कृष्ण लाल ने बताया कि मृतक छात्रा के चाचा सुरेंद्र कुमार के बयानों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से ट्रक और चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed