{"_id":"181aaf8a8eb404901a1821111b389425","slug":"loot-hindi-news-140","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंटर चालक और क्लीनर को मारपीट कर लूटा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कैंटर चालक और क्लीनर को मारपीट कर लूटा
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
Updated Sat, 12 Dec 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
हजारों की नगदी लूट कर बदमाश फरार हो गए। पुलिस ने मामला मारपीट का मानकर
विज्ञापन
अज्ञात बदमाशों के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली है। घायलों का सरकारी अस्पताल
में उपचार कराया गया है।
क्षेत्र के गांव वसैली निवासी कैंटर चालक सद्दाम पुत्र नसीर अहमद ने बताया कि गुरुवार की रात 11 बजे करीब वह इनसिल्को कंपनी से कैंटर में माल लोड करके रुद्रपुर जाने के लिए निकला था। साथ में परिचालक फहीम पुत्र यामीन भी था। जैसे ही वह कैंटर लेकर भानपुर रेलवे क्रासिंग पर पहुंचा।
उसी समय हाईवे से सफेद रंग की कार तेजी के साथ आई। बदमाशों ने कार को कैंटर के आगे लगा दिया। जिससे उसे ब्रेक लगाने पड़े। इससे पहले वह कुछ समझ पाता। कार में सवार छह बदमाश बाहर निकल कर आए और दोनों को कैंटर से खींच लिया। बदमाशों के हाथों में डंडे और धारदार हथियार थे। बदमाश दोनों को पीटते हुए हाईवे के दूसरी ओर ले गए। विरोध करने पर धारदार हथियार मारकर घायल कर दिया।
सद्दाम ने बताया कि इसके बाद बदमाशों ने उसकी जेब से छह हजार रुपये और फहीम की जेब में रखे आठ हजार रुपये लूट लिए और धमकाते हुए कार में बैठ कर चले गए।