{"_id":"685980e4c48d1758c0b6fa8202c99204","slug":"crime-hindi-news-903","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच लाख की अवैध शराब के साथ दो दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच लाख की अवैध शराब के साथ दो दबोचे
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Tue, 27 Oct 2015 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मुनव्वरपुर गांव के नजदीक बिना नंबर के कंटेनर से करीब पांच लाख रुपये कीमत की हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्करों को धर दबोचा, जबकि एक आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
थाना पुलिस को सोमवार की सुबह मुखबिर से अवैध शराब के आने की सूचना मिली। एसओ अशोक सोलंकी ने पुलिस दल के साथ सुबह करीब सात बजे मुनव्वरपुर गांव से देवी डिग्री कालेज की तरफ जाने वाले मार्ग पर एक बिना नंबर के कंटेनर को रुकवा लिया।
तलाशी के दौरान कंटेनर से 118 पेटी पव्वा और 22 पेटी बोतल हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब बरामद की। पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी के आरोप में मौके से सुरेंद्र पुत्र प्रेम सिंह निवासी गांव शिवा, थाना चांदनी बाग जिला पानीपत हरियाणा और थाना क्षेत्र के गांव नाजरपुर के राजेंद्र उर्फ चमन पुत्र हरिश्चंद्र को गिरफ्तार कर लिया। जबकि, गांव गाजरपुर निवासी देवेंद्र सिंह पुत्र भगत सिंह मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
सीओ सिटी शील कुमार ने थाने पहुंचकर घटना का खुलासा किया और बताया कि करीब पांच लाख रुपये कीमत की अवैध हरियाणा मार्का शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक फरार हो गया है। आरोपियों को अदालत से जेल भेज दिया गया है।