{"_id":"e6f7ecfb8970780d1e6906dc9e9698be","slug":"crime-hindi-news-852","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्वत देने आए युवक को सीओ ने गिरफ्तार कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्वत देने आए युवक को सीओ ने गिरफ्तार कराया
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Sun, 27 Sep 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज हत्या के मामले से नाम निकलवाने के लिए कई दिन से हो रही बातचीत के बाद रुपये लेकर शनिवार को दफ्तर पहुंचे युवक को सीओ ने गिरफ्तार करा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी के पास से सीओ को देने के लिए लाए गए पचास हजार रुपये भी बरामद कर लिए।
पुलिस ने सीओ की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी का कहना है कि, सीओ ने ही उसे रकम लेकर आने के लिए कहा था, जबकि सीओ ने आरोपों से इंकार किया है। शाहजहांपुर के जेई वाली गली निवासी सतीशचंद्र ने अपनी बेटी अर्चना की शादी करीब दो वर्ष पूर्व हसनपुर के मोहल्ला होली चौक राजवंशी वाली गली निवासी प्रेम प्रकाश के बेटे अभिषेक गुप्ता के साथ की थी।
बताते हैं कि 11 जून 2015 को अर्चना की प्रसव के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इसकी सूचना पर मायकेवाले हसनपुर आ गए और पति अभिषेक गुप्ता, ससुर प्रेमप्रकाश, सास सुशीला देवी, देवर कपिल के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज करा दिया। इसमें पुलिस ने अभिषेक को तेईस जुलाई और प्रेमप्रकाश को तीन अगस्त को पकड़कर जेल भेज दिया था, जबकि सास, देवर फरार चल रहे थे।
विज्ञापन
बताते हैं कि मुकदमे से सास, देवर का नाम निकलवाने के लिए तत्कालीन सीओ जितेंद्र पर भी दबाव बनाया गया था। इधर, सास देवर का नाम मुकदमे से निलवाने के एवज में रुपये देने के लिए दोपहर में एक युवक सीओ सोमेंद्र कुमार नेगी के कार्यालय पहुंच गया। इस पर सीओ ने युवक को बैठा लिया।
सूचना पर पुलिस आरोपी को पकड़कर कोतवाली ले आई। कोतवाली निरीक्षक अनिल समानिया ने बताया कि सीओ की तहरीर पर एक लोक सेवक को रिश्वत देने के आरोप में जसमाल गुर्जर निवासी गांव मानक जूड़ी, थाना देहात अमरोहा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया, जबकि आरोपी का कहना है कि सीओ साहब से बात के बाद ही वह रकम लेकर वहां गया था।
कई दिन से सीओ साहब से इस संबंध में फोन पर बात चल रही थी। शनिवार को भी इस संबंध में बात हुई थी, तभी वह रुपये लेकर पहुंचा। हालांकि उसने रुपये सीओ को नहीं दिए थे। वह रुपये पैकेट में उसकी जेब में रखे थे। इस दौरान सीओ ने उसे हवालात में डलवा दिया।- जसमाल गुर्जर, रिश्वत देने का आरोपी
मुझे कई दिन से फोन कॉल्स आ रहीं थी और मुकदमे से दो नामों को हटाने का दबाव बनाया जा रहा था, लेकिन रुपये के बारे में कोई बात नहीं हुई थी। मैंने कई बार कहा कि अभी मैं नया हूं मामले को पूरी तरह से नहीं जानता। लेकिन वह रिश्वत लेकर ऑफिस पहुंच गया।- सोमेंद्र कुमार नेगी, सीओ