{"_id":"1a2b48fd72220a5085b1d701c0149057","slug":"crime-hindi-news-1076","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेड मास्टर का अपहरण कर जबरन शराब पिलाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेड मास्टर का अपहरण कर जबरन शराब पिलाई
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
Updated Sat, 23 Jan 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव खाता निवासी तेजपाल सिंह पुत्र मयाराम सिंह
विज्ञापन
रजबपुर के सरकारी स्कूल में प्रधानाध्यापक हैं। 19 जनवरी को स्कूल की
छुट्टी होने के बाद वह घर आ रहे थे। आरोप है कि रास्ते में रंजिशन कुछ
लोगों ने उनका अपहरण कर लिया और कार में डालकर अपने साथ ले गए।
यहां उनके साथ मारपीट की और तमंचे से धमकाकर जबरन शराब पिला दी। इसके बाद थाने ले जाकर प्रधानाध्यापक पर शराब पीकर विद्यालय में हंगामा करने की रिपोर्ट दर्ज करा दी। इस संबंध में पीड़ित ने एसपी से विद्यालय की शिक्षिकाओं, प्रधान और ग्रामीणों के शपथ पत्र प्रस्तुत करते हुए शिकायत की है।
बताया कि उस दिन करीब 11 बजे तीन पुलिस कर्मी सादी वर्दी में विद्यालय पहुंचे थे और प्रधानाध्यापक से किसी मामले को लेकर पूछताछ करने के बाद चले गए। विद्यालय समय तक शराब पीकर स्कूल में हंगामा करने जैसी कोई घटना नहीं हुई। पीड़ित ने एसपी को बताया कि उसने कभी भी शराब को हाथ तक नहीं लगाया।
गांव खाता के एक प्रतिष्ठित व्यक्ति से उसकी रंजिश चली आ रही है। वह लगातार उसे बदनाम करने की साजिश रचता रहा है। प्रधानाध्यापक ने मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।