फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   crime

टैक्स चोरी के लिए खुलवा लीं छह फर्जी फर्में

Sun, 13 Dec 2015 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Sun, 13 Dec 2015 12:40 AM IST
विज्ञापन
crime
टैक्सचोरी के लिए जालसाजों ने छह लोगों के फोटो पहचानपत्र और अन्य दस्तावेज लेकर वाणिज्यकर विभाग में फर्जी फर्मों का पंजीकरण करा लिया।
विज्ञापन


कई वर्षों तक फार्म 31 पर टैक्स चोरी किया, अब वाणिज्यकर विभाग ने 90 लाख रुपये की आरसी जारी की तो पीड़ितों को इसकी जानकारी हुई।

इसमें विभाग के कर्मचारियों-अफसरों की मिलीभगत की भी आशंका जताई जा रही है। पीड़ितों की शिकायत पर एसपी ने नौगावां पुलिस को आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।

नौगावां सादात कस्बे के मोहल्ला नईबस्ती निवासी गुल्छल अली पुत्र मोहम्मद प्यारे वाहन चालक हैं, जबकि मोहम्मद इमरान पुत्र मोहम्मद इरफान रेडीमेड वस्त्र और उसका भाई मोहम्मद गुफरान जैकेट का कारोबार करता है।
विज्ञापन


खलील अहमद पुत्र महमूद हसन रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता है। गांव बीलना का राजकुमार पुत्र रमेश चंद्र खेतीबाड़ी करता है।

वर्ष 2007-08 में गुच्छल के नाम पर एएम ट्रेडर्स, मोहम्मद इमरान के नाम पर आशा बीड़ी मैन्युफैक्चर, मोहम्मद गुफरान के नाम पर सूर्या टैक्सटाइल, मोहम्मद शाहिद के नाम पर रेशमा बीड़ी मैन्युफैक्चर, राजकुमार के नाम पर राज बीड़ी मैन्युफैक्चर जबकि रिक्शा चालक खलील अहमद के नाम पर भी एक फर्म वाणिज्यकर विभाग में पंजीकृत कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


06 अगस्त को तहसील का अमीन सभी लोगों के पास आरसी लेकर पहुंचा तो खलबली मच गई। फर्मों ने लाखों का कारोबार किया और फार्म 31 की आड़ में गुच्छल के नाम पर 32 लाख, मोहम्मद इमरान पर 22 लाख, मोहम्मद गुफरान पर 8 लाख, मोहम्मद शाहिद पर 9 लाख, खलील अहमद पर 8 लाख, राजकुमार के नाम पर 11 लाख रुपये की टैक्स चोरी की गई।

इसकी जानकारी पर शनिवार को पीड़ित एसपी दफ्तर पहुंचे और बताया कि मोहल्ले के ही जुबैर अहमद, मोहम्मद आसिफ, मोहम्मद तैयब पुत्रगण मोहम्मद ताहिर, मोहम्मद शुऐब पुत्र मोहम्मद तैयब ने बैंक से ऋण दिलाने, समूह से ऋण कराने और राशन कार्ड बनवाने के नाम पर उनकी फोटो पहचानपत्र और फोटो लिए थे।


एसपी ने नौगावां पुलिस को आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं। इधर, वाणिज्यकर विभाग में फार्म 31 और पंजीकृत फर्म के कागजातों पर हस्ताक्षर भी फर्जी निकले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed