फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   crime

आसिफ का जोया से लिंक नहीं खोज सकी खुफिया एजेंसी

Tue, 01 Dec 2015 12:31 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा Updated Tue, 01 Dec 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
मेरठ में पाकिस्तानी एजेंट एजाज की गिरफ्तारी सुर्खियों में है। एजाज का
विज्ञापन
बरेली कैंट से भी जुड़ाव रहने के साथ वहां की गुप्त जानकारियां हासिल करने का भी सुराग लग चुका है।


एसटीएफ और सेना इंटेलिजेंस लगातार पूछताछ कर रही है। एजाज के पकड़े जाने का मामला सुुर्खियों में आने के बाद एक बार फिर आसिफ अली के अमरोहा से रिश्तों पर चर्चा शुरू हो गई है। मेरठ के सुभाष बाजार भाटवाड़ा तिराहे से पिछले साल अक्तूबर में पकड़े गए आसिफ अली के पास से भी सेना के नक्शे पाकिस्तानी डेविट कार्ड, सिम के अलावा कई चीजें मिली थीं। वह आठ साल से आईएसआई एजेंटों के संपर्क में था।


अपने स्टेट बैंक एकाउंट के जरिए उसने अमरोहा और जोया की बैंक शाखाओं से रुपया ट्रांसफर कराया था। आसिफ के अमरोहा की बैंक से रुपए ट्रांसफर कराने की बात उजागर होने पर एसटीएफ ने बैंकों में भी पड़ताल की और खुफिया एजेंसियां भी जुटीं लेकिन यह नहीं जान सकीं आखिर आसिफ अली अमरोहा के किस व्यक्ति के संपर्क की खातिर यहां आया था। यह बात आज भी रहस्य बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed