{"_id":"56e9b32d4f1c1b24778b4648","slug":"cabinet-minister-says-in-samajvadi-vikas-diwas","type":"story","status":"publish","title_hn":" क्या हुआ अच्छे दिन का वादा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्या हुआ अच्छे दिन का वादा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Thu, 17 Mar 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
हसनपुर में सपा विकास दिवस कार्यक्रम में बोलते कैबिनेट मंत्री साहब सिंह सैनी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछड़ा वर्ग एवं जनकल्याण मंत्री और जिले के प्रभारी कैबिनेट मंत्री साहब सिंह सैनी ने बुधवार को ब्लाक सभागार में भाजपा पर जमकर निशाना साधा। समाजवादी विकास दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने केंद्र सरकार को भी आड़े हाथ लिया। पूछा कि, क्या हुआ अच्छे दिन का वादा। कहे मुताबिक काला धन वापस न ला पाने का भी आरोप लगाया।
उन्होंने केंद्र सरकार पर राज्य की मदद न करने का भी आरोप लगाया। साथ ही प्रदेश की सपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। कहा कि, सपा ने चुनाव के दौरान जो वादे किए थे वे पूरे कर दिए। कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए 2017 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने की भी अपील की। साथ ही भाजपा पर सांप्रदायिक राजनीति करने का आरोप लगाया, जबकि सपा को सब को साथ लेकर चलने वाला दल बताया।
कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर और जिला अध्यक्ष विजयपाल सैनी ने भी सरकार की योजनाओं को गिनाते हुए समर्थन मांगा। नदीम चौधरी, मुजाहिद, एसडीएम अशोक मौर्य, जिला पंचायतराज अधिकारी जाहिद अली, तपेश वर्मा, ब्लाक प्रमुख निर्वेश देवी, नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख माया देवी, फारूख प्रधान, जाकिर, आकिब चौधरी, संदीप गुर्जर, ओमदत्त गुर्जर, शाहनवाज, हेमराज गुर्जर आदि रहे।
विज्ञापन
वहीं गंगेश्वरी ब्लॉक में भी कार्यक्रम हुआ। प्रमुख कुंतेश गुर्जर ने सरकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला। प्रमोद त्यागी, मियां जान, मनोज त्यागी, देवीसहाय, देवराज नागर, राहुल त्यागी,यशवीर सिंह, लोकेश नागर, दिमाग सिंह, सोमपाल सिंह आदि मौजूद रहे।