{"_id":"618637342cb85e2c1587cb4eb0bea4de","slug":"avyavastha-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर तरफ अव्यवस्था, कोसते रहे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर तरफ अव्यवस्था, कोसते रहे श्रद्धालु
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Sat, 21 Nov 2015 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिगरी गंगा धाम पर जिला पंचायत की ओर से लगाए जा रहे मेले में अव्यवस्था हावी है। अभी भी मेले की तैयारियां मुकम्मल नहीं की जा सकी हैं।
सत्तर लाख की लागत से लगाए जा रहे मेले की अव्यवस्था से परेशान श्रद्धालु शुक्रवार सबको कोसते नजर आए। मेला परिसर के सेक्टर दस में तमाम श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रालियां वैकल्पिक मार्ग के रेत में फंस गईं।
श्रद्धालुओं ने पूरे परिवार के साथ ट्रालियों में धक्के लगा कर किसी तरह बाहर निकाला गया। पुलिस को भी मशक्कत करनी पड़ी। इसी समय ट्रैक्टर-ट्रालियों से श्रद्धालुओं का रेला सेक्टर दस की ओर बढ़ा, जिससे जाम लग गया।
व्यवस्था बनाने में श्रद्धालुओं के साथ-साथ पुलिस के भी पसीने छूट गए। कार्तिक पूर्णिमा पर तिगरी गंगा धाम का मेले की व्यवस्थाएं जिला पंचायत मुहैया कराता है।
विज्ञापन
इस बार मेले में व्यवस्थाएं जुटाने को विभिन्न मदों के लिए सत्तर लाख रुपया खर्च किया गया है। जिला पंचायत की ओर से ठेके पर मेला परिसर में वैकल्पिक मार्ग भी डाले गए हैं।
शुक्रवार को बनवाए गए वैकल्पिक मार्गों की पोल तब खुल गई, जब श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रालियां सेक्टर दस की ओर बढ़ीं। कांच पूला वगैरह न डाले जाने से सेक्टर दस चौकी के पास से जो ट्राली गुजरी वह रेत में फंस गई।