{"_id":"522306f3e7caf1987ab351f95729ea24","slug":"achar-sanhita-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना सभा किए लौटे कैबिनेट मंत्री के भाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना सभा किए लौटे कैबिनेट मंत्री के भाई
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
Updated Fri, 02 Oct 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री महबूब अली के भाई महमूद हसन की पत्नी फात्मा बेगम जिला
पंचायत के वार्ड संख्या-6 से चुनाव लड़ रही हैं। बृहस्पतिवार की रात महमूद
हसन चुचैला कलां गांव में पत्नी के समर्थन में चुनावी सभा के आयोजन करने
पहुंचे। इसकी सूचना दूसरे प्रत्याशियों के समर्थकों ने पुलिस को दे दी।
इस पर थानाध्यक्ष डीसी शर्मा मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और महमूद हसन से चुनावी सभा करने की अनुमति दिखाने के लिए कहा। इसको लेकर थानाध्यक्ष और महमूद हसन में नोकझोंक भी हुई। महमूद हसन का कहना था कि वह चुनावी सभा नहीं कर रहे हैं, लेकिन पुलिस ने उनकी एक न सुनी। पुलिस के सख्त रुख को देखते हुए उनको वहां से जाना पड़ा।
इससे पहले महमूद हसन के खिलाफ थाने में ही आचार संहिता के उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है। उन पर आरोप है कि उन्होंने ग्राम टोनिया में एक मंदिर में लाउडस्पीकर के लिए बैटरी दी थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि सभा नहीं होने की वजह से कोई कार्रवाई नहीं की गई है।