{"_id":"ca2aa3925b0c7830008dfbce7577a9b0","slug":"accident-hindi-news-470","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राथमिक विद्यालय में घुसा कंटेनर, भवन ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राथमिक विद्यालय में घुसा कंटेनर, भवन ध्वस्त
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Mon, 25 Jan 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे पर गन्ना लदे ट्रैक्टर-ट्राले को बचाने के चक्कर में रद्दी से लदा कंटेनर अनियंत्रित होकर प्राथमिक विद्यालय, जमापुर में जा घुसा। टक्कर से विद्यालय भवन ध्वस्त हो गया। चालक को हिरासत में ले लिया गया है। प्रधानाध्यापक ने थाने में तहरीर दी है।
बिहार के जिला छपरा के थाना जिजौली मछिया क्षेत्र के गांव मोसूरख निवासी अर्जुन पुत्र देवलाल शनिवार की रात दादरी जिला गौतमबुद्ध नगर से कंटेनर में रद्दी लादकर लालकुआं, उत्तराखंड स्थित पेपर मिल के लिए चला था।
रात करीब ढाई बजे वह हाईवे पर रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव जमापुर ही पहुंचा था कि, सामने गन्ना लदा ट्रैक्टर-ट्राला आ गया। इसे बचाने के चक्कर में चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और कंटेनर प्राथमिक विद्यालय के भवन को तोड़कर अंदर घुस गया।
विज्ञापन
टक्कर से विद्यालय भवन में बने तीन कमरे ध्वस्त हो गए। सारा सामान मलबे में दबकर टूट फूट गया और कंटेनर भी क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने दो घंटे की मशक्कत के बाद मलबे और क्षतिग्रस्त केबिन में फंसे चालक को बाहर निकाला और हिरासत में ले लिया। रविवार की सुबह प्रधानाध्यापिका कंचन थाने पहुंची और चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी।
छुट्टी का दिन न होता तो बिछीं होती तमाम लाशें
अमरोहा। इन दिनों कक्षा 8 तक के स्कूल सर्दी के कारण बंद चल रहे हैं। सोमवार को स्कूल खुलेंगे।
गनीमत ये रही कि हादसा शनिवार की रात ढाई बजे हुआ, यदि स्कूल खुलने के वक्त हुआ होता, तो कई जाने जा सकतीं थीं। कंटेनर की टक्कर लगते ही विद्यालय भवन ताश के पत्तों की तरह बिखर गया।