{"_id":"e60fe912ab6463d3ac4854a5ff32e49c","slug":"accident-hindi-news-420","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारों की टक्कर में मुरादाबाद के चालक की मौत, छह जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारों की टक्कर में मुरादाबाद के चालक की मौत, छह जख्मी
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
Updated Fri, 18 Dec 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रजघाट पुल के पास नेशनल हाईवे पर गुरुवार सुबह करीब 9.45 बजे नैनीताल जा रहे सहारनपुर के पूर्व केंद्रीय मंत्री रसीद मसूद के भतीजे की जाइलो की दूसरी तरफ से आ रही करोला से टक्कर हो गई।
इसमें करोला के चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि जाइलो में सवार पूर्व केंद्रीय मंत्री के भतीजे और परिवार के अन्य सदस्यों समेत छह लोग घायल हो गए।
सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को मेरठ रेफर कर दिया गया है। वहीं पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सहारनपुर के पूर्व केंद्रीय मंत्री रसीद मसूद के भतीजे अदनान पुत्र राशिद मसूद निवासी सहारनपुर, मथुरा में भारतीय सेना में डाक्टर के पद पर कार्यरत हैं। अदनान अपनी जाइलो कार से परिवार के साथ नैनीताल जा रहे थे।
विज्ञापन
साथ में पत्नी उमेमा और दो बेटी रिदा व फिदा भी थीं। कार अदनान खुद ड्राइव कर रहे थे, करीब 9.45 बजे ब्रजघाट पुल पार करने के बाद इनकी कार की गजरौला की ओर से आ रही करोला से आमने-सामने की टक्कर हो गई।
इसमें दोनों कारों का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। अदनान, उसकी पत्नी उमेमा व दोनों बेटी रिदा-फिदा घायल हो गईं। जबकि दूसरी कार के चालक पप्पू (42) पुत्र वीरेंद्र सिंह निवासी ब्रज भवन कोठीवाल थाना सिविल लाइंस मुरादाबाद की मौके पर ही मौत हो गई।
इस कार में सवार मधुलीला पत्नी सलीम कोटियाल व उनकी बेटी वसुधा कोटियाल निवासी गण सिविल लाइंस मुुरादाबाद भी घायल हो गईं। हादसे के बाद चीख पुकार मचने पर लोग मदद के लिए दौड़े और घायलों को बाहर निकालने में जुटे।
वहीं सूचना पर ब्रजघाट चौकी पुलिस भी पहुंच गई और घायलों को सरकारी अस्पताल भेज दिया। जहां चिकित्सक ने चालक पप्पू को मृत घोषित कर दिया, जबकि सभी घायलों को मेरठ रेफर कर दिया।
बिहार से मुरादाबाद आया था पप्पू
गजरौला। हादसे में जिस कार चालक पप्पू की मौत हुई है वह मूलरूप से बिहार का रहने वाला है। अस्पताल पहुंचे पप्पू के करीबी व्यक्ति ने बताया कि पप्पू कुछ माह पहले ही अपने परिवार के साथ मुरादाबाद में ड्राइवरी करने आया था।
यहां वह अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ ब्रज भवन कोठीवाल मुरादाबाद में रह रहा था। ड्राइवरी कर परिवार का भरण पोषण कर रहा था। हादसे में पप्पू जान ले ली। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।