{"_id":"834ce06070e2d49385ee1fb2351704ab","slug":"accident-hindi-news-412","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही का शव गांव पहुंचा, कोहराम मचा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही का शव गांव पहुंचा, कोहराम मचा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Mon, 14 Dec 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद सिविल लाइंस थाने में तैनात गजरौला के गांव कुमराला के सिपाही की सड़क हादसे में मौत के बाद रविवार देर शाम शव गांव लाया गया। परिजन शव देख कर बिलख पड़े, पत्नी सुधबुध खो बैठी।
गांव कुमराला निवासी 32 वर्षीय विपिन पुत्र विक्रम मुुरादाबाद के पुलिस विभाग के सिविल लाइन्स थाने में सिपाही के पद पर कार्यरत था।
रविवार की भोर के चार बजे मुरादाबाद-रामपुर रोड पर सड़क हादसे में विपिन की मौत हो गई, जबकि विपिन के एक और साथी सिपाही की भी मौत हुई है। देर शाम जब शव पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया।
पत्नी रचना रो-रोकर बदहवास हो गई। पिता और मां प्रकाशो की आंख के आंसू नहीं थम रहे थे। पीड़ित परिवार को सांत्वना देने के लिए घर पर महिलाओं और पुरुषों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
सभी की जुबां पर एक ही बात थी कि परिवार का पालन पोषण कैसे हो सकेगा। विपिन के इकलौता छह वर्षीय बेटा सक्षम है। हादसे ने सक्षम के सिर से पिता का साया छीन लिया।