फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   abvp gajraula amroha

शास्त्री की पुण्यतिथि पर डॉ.राजेंद्र प्रसाद को दे दी श्रद्धांजलि

Tue, 12 Jan 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Tue, 12 Jan 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
abvp gajraula amroha
राष्ट्रवाद की बात करने वाले संगठनों के तमाम कार्यकर्ताओं को महापुरुषों तक की पहचान नहीं रह गई है। गजरौला में सोमवार को ऐसा ही एक मामला प्रकाश में आया।
विज्ञापन


एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि पर देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद को ही श्रद्धांजलि दे डाली। इसके लिए बाकायदा कार्यकर्ताओं ने पूर्व राष्ट्रपति के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। पूछे जाने पर बताया कि, वे लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि मना रहे हैं, जबकि चित्र डॉ. राजेंद्र प्रसाद का था।
विज्ञापन


लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि पर सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विभाग सह संयोजक विपिन सागर के विजयनगर मोहल्ला स्थित आवास पर श्रद्धांजलि देने का कार्यक्रम आयोजित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां कार्यकर्ताओं ने लाल बहादुर शास्त्री के चित्र की जगह देश के प्रथम राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान तमाम कार्यकर्ताओं ने लाल बहादुर शास्त्री के जीवन पर अपनी बात रखी, लेकिन वे इससे अनभिज्ञ थे कि यह चित्र पूर्व राष्ट्रपति का है।


इस बाबत विभाग सह संयोजक विपिन सागर ने बताया कि, उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री की पुण्य तिथि मनाई है, कार्यकर्ताओं ने गलती कर दी है। उनके पास पूर्व प्रधानमंत्री का भी चित्र है, मगर गलती से वहां राजेंद्र प्रसाद का चित्र रख दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed