{"_id":"14269","slug":"Jyotiba-phule-nagar-14269-45","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रणब दा ही होंगे महामहिम : दिग्विजय सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रणब दा ही होंगे महामहिम : दिग्विजय सिंह
Jyotiba phule nagar
Updated Mon, 18 Jun 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने कहा कि प्रणब मुखर्जी ही देश के अगले राष्ट्रपति होंगे। उन्हें लेकर चल रही सभी बाधाओं को आपसी सहमति से दूर कर लिया जाएगा।
रविवार को यहां झनकपुरी में कंवर सिंह तंवर सेवा केंद्र पर पत्रकारों से मुखातिब दिग्गी राजा ने दो टूक कहा कि प्रणब दा ही अगले महामहिम होंगे। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर पार्टी काफी गंभीर है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि प्रणब दा के नाम पर कोलकाता की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कुछ नाराज अवश्य हैं, लेकिन जब सब मान गए तो दीदी को भी कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रणब दा काफी संयमित और सुलझे हुए व्यक्ति हैं। इसीलिए कांग्रेस ने देश के सर्वोच्च पद पर बैठाने का निर्णय लिया है। विदेशों में जमा कालाधन वापस लाने को बाबा रामदेव और अन्ना हजारे के आंदोलन से संबंधित सवाल पर दिग्गी राजा का कहना था कि पहले बाबा रामदेव अपने काले धन को तो उजागर करें। दूसरों पर कीचड़ उछालना बेहद आसान है। उन्होंने कहा कि योग के नाम पर दुकानें चला रहे बाबा रामदेव को चाहिए कि पहले वह आयकर विभाग के नोटिस का जवाब दें और अपनी समस्त चल-अचल संपत्ति का ब्यौरा सार्वजनिक करें।