फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   लकड़ी गोदाम में भीषण आग

लकड़ी गोदाम में भीषण आग

Sun, 13 May 2012 12:00 PM IST
Jyotiba phule nagar
Jyotiba phule nagar Updated Sun, 13 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
अमरोहा। घनी आबादी के बीचोबीच शनिवार की सुबह लकड़ी के गोदाम में आग लगने से आजाद रोड पर सनसनी फैल गई। आसमान छूती लपटें देख आस-पड़ोस के घरों में हड़कंप मच गया। दो दमकल ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद भीड़ की मदद से आग पर काबू पाया। गोदाम के ईदगिर्द जमा भीड़ को खदेड़ने के लिए पुलिस को लाठियां फटकारनी पड़ी। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन

शहर में आजाद मार्ग पर मुहल्ला दरबारे कलां निवासी हाजी शमशाद का अंबेडकर पार्क के करीब लकड़ी का गोदाम है। गोदाम मेें विंडो और चौखटे बनती है। शनिवार की सुबह करीब छह बजे गोदाम से धुआं निकलते देख आस-पास के लोगों के होश उड़ गए। देखते ही देखते टीन शेड को चीर लपटें आसमान छूनें लगीं। कीमती लकड़ी धू-धूकर जलने लगी।
विज्ञापन

आबादी के बीचोबीच अग्निकांड से आजाद मार्ग पर भगदड़ मच गई। लोग घरों से निकल सड़क पर आ गए। मुहल्ले के लोगों ने गोदाम के ताले तोड़ पानी से आग बुझाने के प्रयास किए। लेकिन आग ने भीषण रूप में अख्तियार कर लिया। आग का विकराल रूप देख दमकल कर्मियों के भी हाथ पांव फूल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों की मदद से तीन घंटे बाद दमकल ने लपटों पर काबू पाया। आजाद मार्ग से गुजरने वाले स्कूली बच्चे भी भीषण आग देख सहम गए। गोदाम मालिक के मुताबिक अग्निकांड में करीब पांच लाख का नुकसान हुआ। इमारत पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed