{"_id":"45-34357","slug":"Amroha-34357-45","type":"story","status":"publish","title_hn":"घपला छिपाने को तो नहीं जला दिया रिकार्ड ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घपला छिपाने को तो नहीं जला दिया रिकार्ड
Amroha
Updated Fri, 05 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। जन सूचना अधिकार के तहत सर्व शिक्षा अभियान से जुड़ी सूचनाओं से संबंधित नगर शिक्षा अधिकारी कार्यालय की फाइल जलने के मामले में सवाल उठने लगे हैं, हालांकि इस संबंध में बीएसए ने जांच शुरू करा दी है। उधर, शिकायत पर डीएम ने एसडीएम को जिम्मेदारी सौंप दी है।
मंडी चोब निवासी ओम शर्मा ने बुधवार को जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में बताया था कि, उन्होंने जन सूचना अधिकार के तहत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से 10 सितंबर 2014 को सर्व शिक्षा अभियान के संबंध में तमाम जानकारी मांगी थीं। बीएसए ने नगर शिक्षा अधिकारी अमरोहा को सूचनाएं उपलब्ध कराने के आदेश दिए थे। लेकिन, नगर शिक्षा अधिकारी ने तीन माह बाद भी सूचनाएं उपलब्ध नहीं कराई। आरोप है कि इधर, सूचनाएं उपलब्ध न कराने व सर्व शिक्षा अभियान से संबंधित अधिकारी व कर्मचारी को बचाने के लिए रिकार्ड जला दिया गया। इस पर जिलाधिकारी वेद प्रकाश ने बताया कि इस मामले में डिप्टी कलेक्टर आजाद भगत सिंह से अलग से जांच कराई जाएगी।