फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   गन्ने के मुद्दे पर हाईवे पर गरजे किसान, हाईवे जाम

गन्ने के मुद्दे पर हाईवे पर गरजे किसान, हाईवे जाम

Sun, 16 Nov 2014 05:31 AM IST
Amroha
Amroha Updated Sun, 16 Nov 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
गजरौला। गन्ने के मुद्दे पर किसानों ने शनिवार को हाईवे पर जाम लगाया। इसके चलते हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा। पहले ही भाकियू ने रोड जाम करने की चेतावनी दे दी थी। इसके चलते प्रशासन ने भारी वाहन को ब्रजघाट से पहले ही रोकने के आदेश दे दिए थे। एक घंटे तक हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा। गजरौला चौपले से रूट डायवर्ट करके छोटे वाहनों और बसों को निकाला गया।
विज्ञापन

किसानों ने गन्ने के मुद्दे पर हाईवे जाम की चेतावनी तीन दिन पहले ही दे दी थी। गजरौला चौपले पर पहले जाम की चेतावनी दी गई थी। इसके चलते प्रशासन ने पहले ही ब्रजघाट और गढ़ चौराहा से पहले भारी वाहनों को रोकने के लिए कहा था। ब्रजघाट पुल पर ही ट्रकों को रोक दिया गया था। लेकिन गढ़ से ट्रैफिक छोड़ दिया गया। इसके चलते ब्रजघाट पुल पर भारी जाम की स्थिति बन गई। वाहनों को निकलने में परेशानी हुई। लेकिन शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे गजरौला चौपले के स्थान पर किसानों ने रजबपुर पुलिस चौकी के सामने जाम लगाया। ब्रजघाट पर रोके गए ट्रैफिक को धीरे-धीरे निकाला गया और उसे हसनपुर मार्ग पर डायवर्ट कर दिया गया। छोटे वाहनों और रोडवेज बसों को जोया की ओर जाने दिया गया। करीब दो घंटे से अधिक समय तक यातायात प्रभावित रहा। दोपहर बाद से डायवर्जन खत्म किया गया और यातायात सुचारु हो सका। हाईवे चौकी प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि भाकियू के जाम के चलते रूट डायवर्ट किया गया था। गढ़ से अचानक ट्रैफिक छोड़ देने के कारण ही ब्रजघाट पुल पर जाम लग गया था जिसके चलते यातायात प्रभावित रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed