फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   वसूली की धीमी रफ्तार पर एमडी खफा

वसूली की धीमी रफ्तार पर एमडी खफा

Tue, 28 Oct 2014 05:33 AM IST
Amroha
Amroha Updated Tue, 28 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक विजय विश्वास पंत राजस्व वसूली की धीमी रफ्तार पर खफा दिखे। सीधे शब्दों में कहा कि वसूली में तेजी लाए अन्यथा कार्रवाई होना तय है। कटे कनेक्शन की नियमित मानीटरिंग कराने के निर्देश दिए और अधीक्षण अभियंता को भी चेताया। तीन घंटे चली समीक्षा के दौरान एमडी के तेवर देखकर कई अवर अभियंताओं पर गाज गिरनी तय मानी जा रही है।
विज्ञापन

जिले के एक दिवसीय दौरे पर आए एमडी विजय विश्वास पंत दोपहर 12 बजे अधीक्षण अभियंता कार्यालय पहुंचे और समीक्षा बैठक ली। शुरुआत से लेकर आखिर तक राजस्व वसूली पर जोर दिया। अभिलेख देखे और उनकी गहनता से जांच की। पूरे जिले के कनेक्शन, बिजली खपत और राजस्व वसूले के आंकड़े देखे। जिसमें करीब एक अरब रुपये का बकाया मिलने पर हतप्रभ रह गए। साफ शब्दों में कहा कि वसूली की रफ्तार तेज हो जानी चाहिए और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए। वसूली को लेकर एसई एमके सक्सेना से कई सवाल पूछे, लेकिन वह कोई संतुष्ट जवाब नहीं दे सके। बता दें कि पिछले दिनों राजस्व वसूली की धीमी रफ्तार पर एक्सईएन अमरोहा को निलंबित किया गया था।
विज्ञापन

काम में लापरवाही पर एसई को चेताया
एमडी विजय विश्वास पंत में वसूली की रफ्तार और काम में लापरवाही पर एसई एमके सक्सेना को चेताया। साफ कहा कि काम में सुधार लें आए, अन्यथा कार्रवाई होना तय है। यह सुन एसई के चेहरे की हवाईयां उड़ गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

...तो अभिलेखों से संतुष्ट नहीं दिखे एमडी
एमडी को तीन अवर अभियंताओं के कटे कनेक्शन रजिस्टर दिखाए गए। लेकिन वह एक भी जेई की कार्यप्रणाली से संतुष्ट नहीं दिखे। रजिस्टर में कटे कनेक्शन का संपूर्ण ब्योरा न होने पर नाराजगी जताई और कहा कि इससे काम में ढिलाई साफ उजागर हो रही है। इस पर अभियंताओं ने अपना पक्ष रखा, तो एमडी के तेवर तल्ख हो गए।

इलेक्ट्रिक मीटर भी रहे निशाने पर
समीक्षा बैठक में इलेक्ट्रानिक मीटर भी निशाने पर रहे। एमडी ने शहर में कनेक्शन और इलेक्ट्रानिक मीटर लगने वाले स्थानों के आंकड़े देखे। जिसमें काफी अंतर मिलने पर ढिलाई न बरतने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed