{"_id":"45-33155","slug":"Amroha-33155-45","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेट बैंक की संभल शाखा के प्रबंधक पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेट बैंक की संभल शाखा के प्रबंधक पर मुकदमा
Amroha
Updated Fri, 24 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। जिले में जननी सुरक्षा योजना में चेकों के फर्जीवाड़े में भारतीय स्टेट बैंक की संभल शाखा के प्रबंधक, कर्मचारी, 102 व 108 एंबुलेंस चालक और चेक जारी करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ शहर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। डिप्टी सीएमओ एवं नोडल अधिकारी डा.अजय वर्मा ने इस प्रकरण में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए मंगलवार को शहर कोतवाली में तहरीर दी थी। बुधवार को पुलिस ने रिपोर्ट लिखी।
दो माह पहले जिले की जननी सुरक्षा योजना के 549 चेकों को एसबीआई की संभल शाखा में कैश कराने के घपले का भंडाफोड़ हुआ था। इस घपले में शाखा प्रबंधक व कर्मचारी, 102 व 108 एंबुलेंस के चालक और चेक जारी करने वाले कर्मचारी शामिल निकले। एंबुलेंस चालकों ने गैर जनपदों की प्रसूताओं की डिलवरी अमरोहा जिले के सरकारी अस्पतालों में कराई थी और उनके नाम चेक भी जारी कराए, जबकि गैर जिलों की प्रसूताओं की डिलवरी तो कराई जा सकती है लेकिन उन्हें योजना का लाभ नहीं मिल सकता। चालकों ने प्रसूताओं से यह कहकर चेक हासिल कर लिए थे कि उनका अमरोहा जिले की बैंकों में खाता नहीं खुल पाएगा। उन्होंने चार सौ रुपये देकर उनसे चेक लिए और संभल में जाकर कैश कराए।
-डिप्टी सीएमओ की तहरीर पर संभल के एसबीआई शाखा प्रबंधक सहित कई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
-एमपी सिंह प्रभारी निरीक्षक, अमरोहा कोतवाली