{"_id":"45-33153","slug":"Amroha-33153-45","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिठाइयों के साथ गत्ता तौलते पकड़े गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिठाइयों के साथ गत्ता तौलते पकड़े गए
Amroha
Updated Fri, 24 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। मिठाइयों के दाम में गत्ते का डिब्बा तौले जाने की खबर अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद हरकत में आए बाट माप विभाग ने बाजार में ताबातोड़ छापामारी कर तीन दुकानों पर घटतौली पकड़ी। तीनों विक्रेताओं को नोटिस जारी किए गए हैं।
बुधवार को बाट माप विभाग ने खबर पर संज्ञान लेते हुए अमरोहा के बाजार में छापामारी की। इस दौरान काला कुआं स्थित शंकर मिष्ठान भंडार पर घटतौली पकड़ी गई। मिठाइयों के वजन के साथ फट्टे का गत्ता तौला जा रहा था। इसके अलावा खुशबू मिष्ठान भंडार पर गड़बड़ी पकड़ी गई। यहां माप उकरण सही नहीं मिले। यहां के अलावा रूबी पेंट्स पर गड़बड़ी पकड़ी गई। अन्य स्थानों पर भी छापामारी की गई। बाट माप निरीक्षक बिमलेश कुमार ने बताया कि घटतौली रोकने के लिए छापामार अभियान चलाया गया है। दो मिठाई विक्रेता और एक पेंट्स विक्रेता के यहा गड़बड़ी पकड़ी गई। तीनों विक्रेतों के खिलाफ नोटिस जारी किया गया है। नियमों के मुताबिक घटतौली पर 10 हजार रुपये का जुर्माना डाला जा सकता है।