फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   चौकी के पास से दंपति समेत तीन का अपहरण

चौकी के पास से दंपति समेत तीन का अपहरण

Tue, 21 Oct 2014 05:33 AM IST
Amroha
Amroha Updated Tue, 21 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
जोया(अमरोहा)। कोतवाली डिडौली की जोया पुलिस चौकी के पास सरेशाम कुछ लोगों ने वैन में सवार दंपति और एक अन्य महिला को अगवा कर लिया। पुलिस ने अपहर्ताओं का पीछा किया, लेकिन बदमाशा 17 सौ रुपये लूटकर तीनों को मय वैन के रजबपुर क्षेत्र के सरकड़ा कमाल के पास छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन

थाना आदमपुर केसिकंदराबाद गांव निवासी दर्जी नरेश की शादी 1 अक्तूबर को बागड़पुर निवासी जगदीश की बेटी यशोदा से हुई थी। नरेश अपने परिवारवालों के साथ यशोदा से कोर्ट मैरिज करने के बाद अमरोहा से एक वैन से लौट रहा था। वैन में यशोदा, नरेश और उसकी भाभी व भाई सवार थे। सोमवार शाम पांच बजे जोया चौकी से कुछ दूरी पर एचडीएफसी बैंक के पास पांच लोग पैदल आ गए और वैन पर सवार नरेश आदि के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस पर नरेश के भाई पुलिस से शिकायत करने चौकी चले गए। इतने में उन पांचों ने वैन से चालक सुंदरपाल को धक्का दिया और खुद वैन में सवार होकर नरेश और उसकी भाभी व पत्नी यशोदा को लेकर चले गए। सूचना पर पुलिस ने अपहर्ताओं का पीछा किया, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले बदमाश तीनों को थाना रजबपुर क्षेत्र के सरकड़ी कमाल के पास छोड़कर भाग गए। आरोप है कि वह 17 सौ रुपये लूट कर भाग गए। वहीं जोया चौकी इंचार्ज सत्येंद्र ने बताया वह लोग अपने परिवार की बहू को समझकर धोखे में वैन में ले गए थे। नरेश और उसका परिवार कोई कार्रवाई नहीं चाह रहा है, इसलिए मामला दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन


गफलत में दिया अंजाम
जोया। नरेश ने बताया कि अपहरण कर्ताओं का कहना था कि उनकी भाभी चली गईं हैं। इसी गलफत में उन लोगों ने हम लोगों का अपहरण कर लिया। वह लोग यह समझ रहे थे कि वैन में उनकी भाभी बैठी है। सच्चाई सामने आने पर वह लोग छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed