{"_id":"45-33056","slug":"Amroha-33056-45","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांठ प्रकरण के आरोपियों का छलका दर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांठ प्रकरण के आरोपियों का छलका दर्द
Amroha
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। सोशल साइट वॉटसअप पर कांठ प्रकरण के आरोपियों का दर्द छलक उठा। भाजपा के शीर्ष संगठन पर 16 सवाल दागे गए हैं और राष्ट्रीय अध्यक्ष अतिम शाह पर युवाओं की अनदेखी और जेल में बंद कार्यकर्ताओं से मुलाकात न करने का आरोप लगाया गया है।
वॉटसअप पर एक मैसेज फ्लैस किया जा रहा है। जिसमें भाजपा के शीर्ष संगठन पर दागे गए सोलह सवालों के अलावा कांठ प्रकरण में मुरादाबाद जेल में बंद किए गए कार्यकर्ताओं का दर्द छलकना भी शामिल है। मैसेज में साफ लिखा है कि उसे भाजपा की राजनीति समझ में नहीं आ रही है। सवाल किए हैं कि जब नरेंद्र मोदी ने चुनाव के वक्त युवाओं को संगठन में तरजीह देने का वादा किया था, तो राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए गए अमित शाह ने वरूण गांधी जैसे युवाओं को संगठन की टीम में स्थान क्यों नहीं दिया जबकि अमित शाह से ज्यादा वरूण गांधी को लोग जानते हैं। राजनाथ सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से हटा कर गृहमंत्री क्यों बनाया गया। अमरोहा लोकसभा चुनाव में चौधरी कंवर सिंह तंवर को स्वामी रामदेव के कहने पर टिकट क्यों दिया गया और सांसद अमरोहा में आते हैं, तो कार्यकर्ताओं को इसकी सूचना क्यों नहीं देते। कांठ प्रकरण को लेकर जेल में बंद कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए वरूण गांधी तो आए लेकिन, राजनाथ और अमितशाह क्यों नहीं पहुंचे। इस तरह के सोलह सवालों के जवाब शीर्ष संगठन से मांगे गए हैं।
-सोशल साइट पर भ्रम पैदा करने के मैसेज विरोधी दलों की साजिश हो सकती है। भाजपा का संगठन बेहद मजबूत है और संगठन की गतिविधियां लोकतांत्रिक ढंग से संचालित हैं।
विज्ञापन
-गिरीश त्यागी जिलाध्यक्ष भाजपा